रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह की गोली मारकर हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह की गोली मारकर हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है

विज्ञापन

गोपालपुर से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है. बेखौफ अपराधियों ने कथित रूप से रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी 40वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह पिता गीरो साह की मुंह में गोली मारकर हत्या कर बुधवार की देर रात को हत्या कर दी.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि श्याम साह प्लाटिंग का कारोबार किया करते थे. परिजनों के अनुसार स्थानीय अपराधियों द्वारा बतौर रंगदारी दस लाख रुपये की मांग लगातार की जा रही थी. रंगदारी नहीं देने पल अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी. बुधवार को मक्के का तौल कराने के सिलसिले में घर से निकले थे.इसी दौरान वापस घर लौटने के दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और नजदीक से गोली मार दी.गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

श्याम साह की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अपने पीछे पत्नी उषा देवी व दो पुत्रों क्रमशः राजकुमार नवम वर्ग व राहुल पंचम वर्ग को छोड गये हैं.अब इन सबों के भरण-पोषण एवं भविष्य की जिम्मेदारी अब बड़ा सवाल बन गई है.घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दोनों पुत्र अपने पिता की मौत से सदमे में हैं. घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

गोपालपुर पुलिस ने शव का गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों द्वारा दाह संस्कार की तैयारी शुरु कर दी गयी है.

घटनास्थल को पुलिस ने घटना के बाद से ही फोरेंसिक जांच हेतु सील कर पुलिस बल को तैनात कर दिया है.मृतक श्याम साह पर गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था.

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरु कर दी गयी है. दाह संस्कार के बाद पत्नी से पूछताछ कर मामला दर्ज किया जायेगा.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन