bhagalpur news. फैमिली पेंशन जारी नहीं करने से परेशानी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. फैमिली पेंशन जारी नहीं करने से परेशानी

टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच के संयोजक डॉ पवन कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि 64 वर्षों के इतिहास में विवि प्रशासन द्वारा पेंशनरों के साथ किये गये बर्ताव को भुलाया नहीं जा सकता है.

विज्ञापन

टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच के संयोजक डॉ पवन कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि 64 वर्षों के इतिहास में विवि प्रशासन द्वारा पेंशनरों के साथ किये गये बर्ताव को भुलाया नहीं जा सकता है. सेवांतलाभ के लिए विवि का चक्कर लगा रहे हैं. कहा कि दो माह का पेंशन भुगतान किया गया है, इसमें 13 लोगों को फैमिली पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है. कहा कि फैमिली पेंशन जारी नहीं करने से उनलोगों को दो वक्त की रोटी पर आफत है. कहा कि विवि को कुल 14 लोगों के फैमिली पेंशन भुगतान के लिए आवेदन दिया गया था. इसमें केवल एक को ही भुगतान किया गया है. बाकी 13 को फैमिली पेंशन भुगतान नहीं किया गया है. विवि का इस तरह का रवैया दुखद है. कहा कि पेंशनरों के साथ सेवांत लाभ को लेकर विवि में फाइल का खेल खेला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन