TMBU Bhagalpur : नैक मूल्यांकन में रुचि नहीं दिखाने वाले प्राचार्य हटेंगे : वीसी

टीएमबीयू के वीसी प्रो जवाहर लाल ने शुक्रवार को अधिकारियों और प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की.
टीएमबीयू के वीसी प्रो जवाहर लाल ने शुक्रवार को अधिकारियों और प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन में दिलचस्पी नहीं दिखाने वाले कॉलेजों के प्राचार्यों को हटाया जायेगा और उनकी जगह नये प्रभारी प्राचार्य बनाये जायेंगे. वीसी ने कहा कि नैक मूल्यांकन में सुस्ती नहीं चलेगी. सभी कॉलेजों को कराना जरूरी है. बीएन कॉलेज की नैक तैयारी की कुलपति ने प्रशंसा करते हुए शेष सभी कॉलेजों को अभी से ही दिशा में सक्रिय पहल करने का निर्देश दिया. कुलपति ने कहा की एक सप्ताह के भीतर टीएमबीयू के नैक को-ऑर्डिनेटर से रिपोर्ट तलब को जायेगी. इसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी.
31 मार्च 2024 तक का अकाउंट कर लें अपडेट, नहीं तो रुकेगा वेतन
कुलपति ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वे हर हाल मे 31 मार्च 2024 तक के अकाउंट्स को अपडेट कर लें. ऐसा नहीं करने वाले प्राचार्यों पर कार्रवाई की जायेगी. कुलपति ने सभी कॉलेजों को अपने यहां सब्सिडियरी कैशबुक, एडवांस रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, मीटिंग रजिस्टर, चेक इश्यू रजिस्टर आदि को अपडेट रखने का निर्देश दिया. यूटिलाइजेशन मामले में भी वीसी ने यूजीसी, रूसा और गवर्नमेंट फंड का हिसाब-किताब क्लियर रखने को कहा.
बारिश से पहले कॉलेज भवनों की करायें मरम्मत
बारिश के पहले सभी विभागों और कॉलेजों के भवनों की मरम्मत कराने, आधारभूत संरचना विकसित करने और नये कंस्ट्रक्शन को लेकर प्रस्ताव बनाने का निर्देश बैठक में दिया गया. डीएसडब्ल्यू को स्पोर्ट्स और कल्चरल गतिविधियों को कॉलेजों में पार्ट ऑफ द रूटीन के रूप में शामिल करने को लेकर पत्र जारी करने और इसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. कुलपति ने वोकेशनल कोर्सों के संचालन पर बल दिया. साथ्य ही योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा. करीब तीन घंटे चली ऑनलाइन बैठक में कुलपति ने सभी विभागों के कार्यों को बारी-बारी से समीक्षा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




