Bhagalpur News : संगीन मामलों में फरार चल रहे 12 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 12:41 AM

विज्ञापन

भागलपुर पुलिस ने संगीन मामलों में फरार चल रहे 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तर किये गये सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

विज्ञापन

भागलपुर पुलिस ने संगीन मामलों में फरार चल रहे 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तर किये गये सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. पिछले 24 घंटे में पुलिस ने छापेमारी अभियान 20 लीटर देसी शराब और 7.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने एक बालू लदा ट्रैक्टर, एक बाइक, एक कट्टा, एक खोखा बरामद किया है, जबकि जमानतीय मामलों में कुल 21 और गैर जमानतीय मामलों में कुल 27 वारंटों का निष्पादन किया है. पुलिस ने जिले में सघन रूप से वाहन जांच अभियान चला कर 1,40,000 रुपये जुर्माने की राशि वसूल की है.

सिटी डीएसपी ने किया नगर थाना का निरीक्षण

भागलपुर के सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने शनिवार को जोगसर थाना का निरीक्षण किया है. उन्होंने थाना में लंबित विभिन्न मामलों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की और अलग-अलग मामलों में अलग अलग आदेश भी जारी किया. सिटी डीएसपी ने लंबित चल रहे सभी मामलों का त्वरित निष्पादन करने और फरार वारंटियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. उन्होंने थाने के सभी पदाधिकारियों को सघन गश्त करने का निर्देश दिया है.

संदेहास्पद स्थिति में युवती की मौत

शाहकुंड थाना क्षेत्र की पचरूक्खी निवासी भवेश मंडल की 20 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी की मृत्यु संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है. पूजा को इलाज के लिए शुक्रवार को जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां शनिवार को इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. मृतका की मां ने बताया कि पूजा के पेट में भीषण दर्द था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पूजा की मृत्यु के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए शव को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन