ePaper

bhagalpur news. भागलपुर सिटी में दर्जन भर से अधिक जगहों की गलियां होगी पक्की, एस्टिमेट बनाने का मिला परमिशन

Updated at : 02 Aug 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर सिटी में दर्जन भर से अधिक जगहों की गलियां होगी पक्की, एस्टिमेट बनाने का मिला परमिशन

भागलपुर सिटी में दर्जन भर से अधिक जगहों की गलियां पक्की होगी. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से यह गली-नाली पक्कीकरण किया जायेगा.

विज्ञापन

भागलपुर सिटी में दर्जन भर से अधिक जगहों की गलियां पक्की होगी. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से यह गली-नाली पक्कीकरण किया जायेगा. इसके लिए डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बुडको के कार्यपालक अभियंता अखिलेश प्रसाद ने एस्टिमेट बनाने की हरी झंडी दी है. उन्होंने बताया कि एस्टिमेट तैयार करने के बाद इसको डीएम ही स्वीकृत करेंगे. बताया कि दर्जन भर से अधिक गलियों को चिह्नित किया गया, जो विभिन्न वार्डों के है. यह काम प्राथमिकता सूची में है. हर हाल में इस पर काम शुरू होगा. इधर, गली-नाली पक्कीकरण के कई फायदे होंगे. पक्की नालियां और सड़कें खुले में जमा होने वाले पानी और गंदगी से राहत पहुंचायेगी. कचरा और गंदगी को आसानी से साफ करने में मदद मिलेगी. क्योंकि, खुली नालियों में जमा कचरा, सफाई करने में मुश्किल होता है और बदबू का कारण बनता है. इसके अलावा पक्की सड़कों के बनने से पैदल चलने और वाहनों के आवागमन में आसानी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन