Bhagalpur news कर्ण व अंगिका की उपेक्षा नहीं सहेंगे अंग क्षेत्र के लोग

मातृभाषा दिवस पर 13 महिलाओं को मिला कर्ण पुरस्कार
मातृभाषा दिवस पर 13 महिलाओं को मिला कर्ण पुरस्कार, कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा फोटो नंबर : मनोज भागलपुर. अंग जन गण, अंग मदद फाउंडेशन एवं अंगिका विकास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मातृभाषा दिवस पर शुक्रवार को भगवान पुस्तकालय सभागार में राष्ट्रीय अंग समागम का आयोजन किया गया. विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 13 महिलाओं को कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस दौरान 50 नाबालिग की जान बचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के तीन पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि कर्ण और मातृभाषा अंगिका की उपेक्षा अंग क्षेत्र के लोग नहीं सहेंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन आइआइटी रुड़की के प्राध्यापक विजय नारायण, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय केंद्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो मनोज कुमार, शिक्षाविद् डॉ रतन मंडल, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ शंभू दयाल खेतान आदि ने किया. अतिथियों का स्वागत डॉ सुधीर मंडल, वंदना झा, डॉली मंडल ने किया, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत ने किया. यह समागम विख्यात स्वाधीनता सेनानी, रंगकर्मी और नाटककार वीरेंद्र नारायण के जन्मशती वर्ष पर आयोजित गया था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय नारायण ने साहित्य के क्षेत्र में वीरेंद्र नारायण के योगदान पर और अंग और अंगिका के विकास पर चर्चा की. डॉ रतन मंडल ने कहा कि भागलपुर शहर महाभारत काल से अबतक उपेक्षित है. चाहे कर्ण हो या अंग प्रदेश की मातृभाषा अंगिका हो दोनों उपेक्षित है. अब अंग क्षेत्र के लोग यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. इन्हें मिला सम्मान इस बार के समागम में भाषा और साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय श्रीलंका की सुगंधि सहित दिल्ली की ममता जयंत, छपरा की कश्मीरा सिंह, पटना की लता प्रासर, पूर्णिया की रानी सिंह, खगड़िया की साधना भगत को साहित्य के क्षेत्र में और रंगकर्म के क्षेत्र में श्वेता सुमन को उल्लेखनीय योगदान के लिए कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. महिला सशक्तिकरण के लिए बेगूसराय की रंजना सिंह अंगवाणी, मुजफ्फरपुर की मुस्कान केशरी, खगड़िया की नीतू भारती, एकचारी राजू रंजना, सीतामढ़ी की अनुपम कुमारी और खगड़िया की रीता कुमारी को कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इनके अलावा अंगिका विकास के लिए गौतम सुमन गर्जना, भागलपुर, त्रिलोकी नाथ दिवाकर, भागलपुर, राधेश्याम चौधरी, गोड्डा , भोलानाथ बागवानी भागलपुर और समाज सेवा के क्षेत्र में भागलपुर के वरिष्ठ समाज सेवक राम गोपाल पोद्दार, नंदकिशोर पंडित, भागलपुर, रंजीत कुमार, खगड़िया, कौशल किशोर पाठक, मुंगेर, आलोक कुमार मिश्रा, भागलपुर, डॉ रामप्रवेश सिंह, भागलपुर और विजय मंडल, कहलगांव, भागलपुर को कर्ण पुरस्कार अर्पित किया गया. साहित्य सर्जन और सेवा के लिए कवि राजकुमार, भागलपुर, कला कौशल, बेगूसराय, विद्यापति झा, दुमका और पत्रकारिता के लिए संजय कुमार सुमन, मधेपुरा और सैयद इनामउद्दीन भागलपुर को और विधि, मानवाधिकार, पर्यावरण और रंग कर्म के लिए राजेश कुमार राय, भागलपुर, ओमप्रकाश पोद्दार, मुंगेर, डॉ पवन कुमार सिंह, कहलगांव और डॉ विभूति भूषण, जमुई को और भगवान प्यासा को कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. गायन एवं अन्य कला के क्षेत्र में डॉ अजय राय, कोलकाता, सुनील कुमार, मुजफ्फरपुर, कपिल देव ठाकुर कृपाला, भागलपुर, मधुरेंद्र कुमार, चंपारण और अरविंद कुमार यादव, भागलपुर और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रवि शंकर साह, देवघर को कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डॉ अमरेंद्र व अंकित भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




