Bhagalpur News : सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं सूर्यलोक कॉलोनी, बागवाड़ी व आसपास के लोग

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News : सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं सूर्यलोक कॉलोनी, बागवाड़ी व आसपास के लोग

सूर्यलोक कॉलोनी व बागवाडी के आसपास के लोगों की रविवार को जेएस गार्डन में राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष राजीवकांत मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

सूर्यलोक कॉलोनी व बागवाडी के आसपास के लोगों की रविवार को जेएस गार्डन में राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष राजीवकांत मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बबरगंज थाना अंतर्गत सूर्यलोक कॉलोनी, बागवाड़ी व आसपास के मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर लगातार हो रही हत्याओं को लेकर चिंता जताया गया. राजीवकांत मिश्रा ने कहा कि लगातार हो रही हत्या व अन्य वारदात की घटनाओं को तूल देने की बजाय उसका प्रभाव कम करें. माहौल को सामान्य बनाने में प्रबुद्धजन मदद करें. वैसी लड़ाई में कूदने की बजाय मनोबल तोड़ने का काम करें. अपराध को बढ़ावा देने वाले लोगों को नजरअंदाज करें. बैठक में अधिवक्ता निशित कुमार मिश्रा, वासुदेव झा, विश्वरंजन पांडेय, प्रभाष कुमार सिंह, वेदानंद मंडल, परमानंद पांडेय, सदानंद चौधरी, अक्षय कुमार झा, ऋषितोष झा, सुभाषचंद्र यादव, सुजीत मंडल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन