Bhagalpur News : ऑपरेटर ने नहीं दिया पानी, परेशान लोगों ने किया हंगामा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 May 2024 11:18 PM

विज्ञापन

शुक्रवार को नूरपुर पंचायत के वार्ड छह स्थित तांती टोला में स्थित नये डीप बोरिंग में कार्यरत ऑपरेटर ने मनमानी की और पानी नहीं चलाया.

विज्ञापन

शुक्रवार को नूरपुर पंचायत के वार्ड छह स्थित तांती टोला में स्थित नये डीप बोरिंग में कार्यरत ऑपरेटर ने मनमानी की और पानी नहीं चलाया. ऐसे में लोगों को भीषण जलसंकट का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने बोरिंग के नजदीक पहुंच कर हंगामा किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पदस्थापित ऑपरेटर हमेशा अपनी मनमानी करते हैं. समय से बोरिंग चालू नही करते हैं. इसके कारण इस वार्ड के अधिकांश घरों में भीषण जलसंकट हो गया है. जबकि दो टाइम बोरिंग चलाने का नियम है. मामले का विरोध कर रहे वार्ड सदस्य और ऑपरेटर के बीच मारपीट भी होने की सूचना है. वहीं मामला बिगड़ता देख बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने सभी को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. वही बाबा स्थान महादलित टोला के ग्रामीणों ने बताया कि हमारे घर के आसपास बोरिंग का पानी तक नहीं पहुंचता है. अगर आपरेटर ने ऐसे ही मनमानी की तो आक्रोश भड़क सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन