bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज में एनएसएस का विशेष शिविर शुरू

टीएनबी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के एनएसएस के तीनों यूनिट के स्वयंसेवकों का पंजीकरण कराया गया.
भागलपुर टीएनबी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के एनएसएस के तीनों यूनिट के स्वयंसेवकों का पंजीकरण कराया गया. करीब 160 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया. इससे पहले कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो एसएन पांडे ने शिविर का उद्घाटन किया. विशेष शिविर में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार, डॉ अजीत कुमार, डॉ श्वेता पाठक व डॉ जैनेंद्र कुमार कैंप के इंचार्ज होंगे. शिविर के सफल संचालन के लिए ऋषभ कुमार, शिवम कुमार, शिव रंजन कुमार, विष्णु दास, लक्ष्मण कुमार, नावेद अंसारी, दीपू कुमार, आयुष राणा, आनंद कुमार, आयुष यादव, सुमित कुमार, दिलखुश कुमार, राधिका कुमारी, संध्या प्रिय, निधि प्रिय की टीम बनायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




