bhagalpur news. सीए की परीक्षा में निखिल आनंद को देश में 20वां स्थान

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सीए की परीक्षा में निखिल आनंद को देश में 20वां स्थान

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की परीक्षा में भागलपुर के निखिल आनंद ने देश भर में 20वां स्थान लाकर परिवार व स्मार्ट सिटी का नाम रौशन किया है.

विज्ञापन

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की परीक्षा में भागलपुर के निखिल आनंद ने देश भर में 20वां स्थान लाकर परिवार व स्मार्ट सिटी का नाम रौशन किया है. डीएन सिंह रोड खरमनचक निवासी संदीप कुमार सलारपुरिया व पूनम सलारपुरिया अपने पुत्र की इस सफलता पर काफी खुश दिखे. निखिल के साथी ने भी घर आकर बधाई दी. निखिल के चाचा शरद सलारपुरिया ने भतीजे के सफलता पर कहा कि निखिल ने परिवार का नाम रौशन किया है. निखिल ने बताया कि शुरू से ही कॉमर्स की पढ़ाई में मन लगता था. 10वीं की परीक्षा डीपीएस भागलपुर व 12वीं की पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल से की. स्नातक की पढ़ाई सेंट जेवियर कॉलेज कोलकाता से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन