bhagalpur news. भामा शाह की दानवीरता से सभी भारतीय को परिचित कराने की जरूरत

Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 09 May 2026 10:00 PM

विज्ञापन

भामा शाह की दानवीरता से सभी भारतीय को परिचित कराने की जरूरत है. उनकी जयंती पर बड़े पैमाने पर आयोजन हो और सभी जाति व धर्म को जोड़ना चाहिए.

विज्ञापन

भामा शाह की दानवीरता से सभी भारतीय को परिचित कराने की जरूरत है. उनकी जयंती पर बड़े पैमाने पर आयोजन हो और सभी जाति व धर्म को जोड़ना चाहिए. ऐसे आयोजन से राष्ट्रवाद और देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है. साथ ही भेदभाव भी खत्म होता है. उक्त बातें नगर विधायक रोहित पांडेय ने शनिवार को टाउन हॉल में आयोजित दानवीर भामा शाह जयंती समारोह में कही. भागलपुर की महापौर डॉ बसुंधरालाल ने कहा कि भामाशाह भारत के रत्न हैं. महाराणा प्रताप को जिस समय देश की रक्षा के लिए धन की आवश्यकता पड़ी, तो भामा शाह ने बिना किसी झिझक के अपनी सारी संपत्ति दान कर दी. इनके जीवन से हमें शिक्षा लेना चाहिए. इससे पहले खलीफाबाग समीप दानवीर भामा शाह स्मारक पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया. मेयर डॉ बसृुंधरालाल, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, जदयू के जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, डॉ रामाशीष पूर्वे, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संदीप लाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डॉ शंभू दयाल खेतान, टुनटुन साह, समाजसेवी लक्ष्मी नारायण डोकानिया, नरेश साह, विनय गुड्डू, पीरपैंती प्रमुख रश्मि कुमारी, डॉ सोमेन चटर्जी, डॉ सनातन कुमार, कमल जायसवाल, विश्वेश आर्या, विशाल आनंद आदि साथ थे. कार्यक्रम का संयोजन डॉ बिहारीलाल ने किया, तो मंच का संचालन राकेश रंजन केसरी ने किया. इस दौरान सांस्कृतिक आयोजन में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. डॉ बिहारीलाल ने कहा कि भामा शाह ने अपने देश को बचाने के लिए अपनी सारी संपत्ति और अपने दोनों बेटों का बलिदान कर दिया. डॉ शंभू दयाल खेतान ने कहा एक सामाजिक कार्यकर्ता के नाते भामाशाह की जिंदगी से काफी प्रभावित हैं. भामाशाह के जीवन का परिचय नंदकिशोर पंडित ने प्रस्तुत किया. इस मौके पर काली पूजा के अध्यक्ष बृजेश साह, सत्यनारायण प्रसाद, दक्षिणी क्षेत्र नागरिक विकास समिति की अध्यक्ष कृष्णा शाह, दिव्या केसरी, गोविंद अग्रवाल ,विशाल आनंद ,विश्वेश आर्या, दिनेश शाह, कुणाल शाह ,शुभम शाह, दुर्गेश कुमार, अर्चना शाह, डोली मंडल, सुमन सोनी, नरेश प्रसाद शाह, विजय शाह, सिद्धार्थ शाह, दयानंद जायसवाल, दीपक शर्मा, सोनू गोपाल शर्मा, अंजना प्रकाश, रेखा साह, रूपा रानी साह, कामेश्वरी प्रसाद पम्मी, आशा साह, रेखा देवी, डॉ ओमनाथ आदि शामिल हुए. शॉर्ट सर्किट से टाउन हॉल में लगी आग, 30 मिनट तक आयोजन बाधित दोपहर दो बजे शॉर्ट सर्किट से टाउन हॉल मे आयोजन के दौरान आग लग गयी. इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दर्शकदीर्घा में बैठे लोग बाहर भागने लगे. इसी क्रम में विधायक व मेयर ने सभी लोगों से अपील करके धैर्य बनाये रखने और धीरे-धीरे बाहर निकलने की अपील की. इसी क्रम में बिजली कनेक्शन काटा गया और आग पर नियंत्रण पाया गया. 30 मिनट तक आयोजन बाधित हुआ. अंधेरे में व वैकल्पिक रोशनी में किसी तरह आयोजन को आगे बढ़ाया गया.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन