भागलपुर में मानसून की दस्तक, आज झमाझम बारिश के आसार
Published by : BRAJESH NANDAN MAD Updated At : 14 Jun 2026 8:28 AM
विज्ञापन
भागलपुर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. आसमान में काले बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और जिले में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
भागलपुर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. आसमान में काले बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और जिले में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को भागलपुर और बांका में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा चलने, बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार हैं.17 जून तक बारिश का पूर्वानुमान
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मानसून बिहार में प्रवेश कर चुका है और किशनगंज के रास्ते आगे बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से 14 से 17 जून तक भागलपुर जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.तापमान में आयेगी गिरावट, किसानों को राहत
मानसूनी बारिश शुरू होने के साथ ही तापमान में कमी आने की उम्मीद है. लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इससे राहत मिलेगी. धान समेत खरीफ फसलों की तैयारी के लिए खेतों में नमी बढ़ेगी और कृषि कार्यों में तेजी आएगी.आम उत्पादकों की बढ़ी चिंता
वहीं दूसरी ओर लगातार नमी और बारिश की संभावना ने आम उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है. किसानों का कहना है कि कई आमों पर काले रंग के छोटे-छोटे धब्बे दिखाई देने लगे हैं. इसके कारण बाजार में ग्राहकों की ओर से सवाल किए जा रहे हैं और फलों की कीमतों पर भी असर पड़ रहा है. किसानों को आशंका है कि यदि बारिश का दौर लंबा चला तो आम की गुणवत्ता और बिक्री दोनों प्रभावित हो सकती हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










