भागलपुर में प्री-मॉनसून बारिश से जनजीवन प्रभावित, 14 जून तक मध्यम बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर में प्री-मॉनसून बारिश से जनजीवन प्रभावित, 14 जून तक मध्यम बारिश के आसार

मॉनसून अब अपनी दहलीज पर है और बिहार में इसके प्रवेश की संभावित तिथि 15 जून निर्धारित है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट : मॉनसून अब अपनी दहलीज पर है और बिहार में इसके प्रवेश की संभावित तिथि 15 जून निर्धारित है. मॉनसून के आगमन से पहले ही राज्य में प्री-मॉनसून की बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जून से 14 जून तक दक्षिण बिहार के जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. भागलपुर और बांका जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना जतायी गयी है. बारिश और तेज हवाओं के बावजूद तापमान में केवल मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है.

किसानों के लिए कृषि सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को धान की खेती को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये हैं. लंबी अवधि वाली धान की किस्में जैसे सबौर श्री, स्वर्णा सब-1, राजश्री, राजेंद्र मंसुरी, राजेंद्र स्वेता, स्वर्णा, वीपीटी-5204 और राजेंद्र कस्तूरी की नर्सरी स्थापित करने का समय आ गया है. बीएयू ने कहा है कि स्वस्थ पौध के लिए नर्सरी में सड़ी हुई गोबर की खाद का उपयोग करें. क्यारी की चौड़ाई 1.25 से 1.5 मीटर रखें और लंबाई अपनी सुविधानुसार तय करें. एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में रोपाई के लिए 800 से 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नर्सरी तैयार करें.

आंधी से आम की फसल को बड़ा नुकसान

मंगलवार की शाम आये तेज आंधी-पानी के कारण बागानों में लगे आम के पेड़ बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. आंधी के झोंकों से पेड़ों पर लगे बड़ी संख्या में आम नीचे गिर गये. फसल गिरने से किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है. एक तरफ जहां उत्पादन का नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ बाजार में आम की अधिक आवक होने के कारण उन्हें उचित दाम भी नहीं मिल पा रहे हैं. मजबूरन किसान गिरे हुए आम को कम दामों पर बाजार में बेचने के लिए विवश हैं.

विज्ञापन
संजीव झा

लेखक के बारे में

By संजीव झा

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन