Bhagalpur news महिला कॉलेज में कंप्यूटर कक्ष का एमएलसी ने किया उद्घघाटन

एलएनबीजे महिला कॉलेज भ्रमरपुर में सोमवार को आधुनिक कंप्यूटर से लैस कंप्यूटर कक्ष को विधान पार्षद डाॅ एनके यादव ने फीता काटकर उद्घघाटन किया
एलएनबीजे महिला कॉलेज भ्रमरपुर में सोमवार को आधुनिक कंप्यूटर से लैस कंप्यूटर कक्ष को विधान पार्षद डाॅ एनके यादव ने फीता काटकर उद्घघाटन किया. मुख्य अतिथि विधान पार्षद डाॅ एनके यादव, पूर्व कुलपति उग्रमोहन झा, जिप के पूर्व अध्यक्ष सह शासी निकाय के सचिव शंभू दयाल खेतान का महाविद्यालय की और से प्राचार्य डाॅ जयंत कुमार झा व एनएसएस पदाधिकारी बसंत कुमार मिश्रा ने अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ व मोमेंटो से सम्मानित किया. महाविद्यालय की छात्रा खुशबू, अदिति, प्रिया, गुंजन, अंजनी ने कुलगीत व स्वागत गान से समारोह का शुभारंभ किया. विधान पार्षद ने कहा कि महाविद्यालय के संस्था से पुराना जुड़ाव रहा है. पूर्व में भी विकास फंड से भवन का निर्माण हुआ है. आगे भी मैं महाविद्यालय का विकास करते रहूंगा. पूर्व कुलपति डाॅ उग्रमोहन झा ने नारीशक्ति शिक्षा व कंप्यूटर के विषय में प्रकाश डाला. शासी निकाय के सचिव शंभू दयाल खेतान ने महाविद्यालय के विकास के प्रति सदैव तत्पर रहने व यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया. संचालन प्रो सत्यनारायण झा व समापन प्राचार्य जयंत कुमार झा के धन्यवाद ज्ञापन से हआ. मौके पर प्रो अशोक कुमार सिंह, प्रो राजीव कुमार मिश्र, प्रो राजीव रंजन झा, प्रो रमेश कुमार झा, प्रो सीमा कुमारी, प्रो सरिता कुमारी, प्रो मोनी कुमारी, प्रो बालानंद झा, डाॅ अजीत कुमार, दिलीप, संतोष, बेचन, प्रफुल्ल, रोहित्य, कैलाश, बिदुर समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा.
मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन 143 छात्राएं अनुपस्थित
कहलगांव बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के पहले दिन सोमवार को कहलगांव के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल परीक्षार्थियों 7097 में 6954 छात्राएं उपस्थित रही. 143 छात्राएं अनुपस्थित रही. दोनों पालियों में इंटर स्तरीय शारदा पाठशाला में 16, इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका विद्यालय में 26, गणपत सिंह हाई स्कूल में 22, हाई स्कूल कलगीगंज में पांच, मवि गांगुली में पांच, बीपी बर्मा कॉलेज में 20, मवि एकचारी में 12, उवि एकचारी में नौ, हिमालयन एकेडमी में 13 और सरस्वती विद्या मंदिर में 15 छात्राएं अनुपस्थित रही. सभी केंद्रों का अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल, बीडीओ राजीव रंजन ने जायजा लिया. शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




