Bhagalpur news मरांडी स्टार क्लब ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Updated at : 15 Feb 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news मरांडी स्टार क्लब ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

सन्हौला प्रखंड के अरार गांव में मां शेरावाली स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मुकाबला हुआ

विज्ञापन

सन्हौला प्रखंड के अरार गांव में मां शेरावाली स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मुकाबला हुआ. इस महामुकाबले में झारखंड गोड्डा जिले का मरांडी स्टार क्लब ललमटिया ने दिलजले टीम बोआरीजोर पथरगामा को 1-0 से हरा कर खिताब अपने नाम किया. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा थे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया. विजेता (मरांडी स्टार क्लब ललमटिया) 30,000 उपविजेता (दिलजले टीम पथरगामा)20,000 तृतीय स्थान (हिजरी टीम)5,000 चतुर्थ स्थान (पथरगामा टीम)3,000 रुपये दिया गया. मौके पर अरार पंचायत के मुखिया कृष्णा नंद सागर, संजय राणा, अमित आनंद, मो निसार आलम, सोनाराम मुर्मू, नरेश मुर्मू, संतोष कुमार सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. रेफरी अमित टुडू, गांग टुडू, मनोज सोरेन और नरेश मुर्मू थे. उद्घोषक सुभाष चंद्र झा ने शानदार कमेंट्री की. दोनों टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मरांडी स्टार क्लब ललमटिया ने निर्णायक गोल कर जीत सुनिश्चित की.

वित्त रहित कर्मियों को अनुदान नहीं मिलने से आक्रोश

वित्त रहित शिक्षा कर्मियों को पिछले आठ वर्षो से अनुदान की राशि नहीं मिलने से उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. कर्मियों में काफी आक्रोश है. ताड़र कॉलेज में शनिवार को संबद्ध डिग्री महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी के लिए वेतन निर्धारित कर प्रतिमाह वेतन भुगतान करने को लेकर बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब ) के जिला संयोजक डॉ प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. पटना में आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई. वित्त रहित शिक्षा नीति के समाप्ति के बाद भी डिग्री महाविद्यालय को परीक्षा परिणाम आधारित अनुदान राशि भुगतान करने की नीति सरकार ने बनायी थी, लेकिन अनुदान राशि भुगतान की जटिलता से अनुदान बकाया है. महासंघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बढ़ती महंगाई के अनुसार अनुदान राशि का निर्धारण किया जाए. महासंघ ने मांग की है कि वेतन संरचना निर्धारित करते हुए प्रति माह वेतन भुगतान किया जाए. बैठक में प्रो राजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ राजेश कुमार मिश्रा, प्रो सकल देव मंडल, प्रमोद कुमार मंडल, संजय मंडल, सुनील कुमार तांती, डॉ विभाकर सिंह, प्रो विशेश्वर प्रसाद सिंह, अभिनव कुमार सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया गया था. मांग पूरी नहीं हुई तो जेल भरो आंदोलन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन