Bihar News: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पथ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Aug 2021 12:31 PM

विज्ञापन

परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर गरैया गांव के पास शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को हुए सड़क हादसे में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के बेलथी महेशपुर निवासी युवक राकेश कुमार जायसवाल की मौत हो गयी है. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

भागलपुर: परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर गरैया गांव के पास शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को हुए सड़क हादसे में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के बेलथी महेशपुर निवासी युवक राकेश कुमार जायसवाल की मौत हो गयी है. जबकि नवगछिया निवासी शंभु जायसवाल और बेलथी महेशपुर निवासी सौरभ जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

दोनों घायलों का भागलपुर मायागंज में इलाज चल रहा है. शंभु जायसवाल की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है जबकि सौरभ की जान खतरे से बाहर है. जानकारी मिली है कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों परबत्ता थाना क्षेत्र के ही राघोपुर गांव में अपने एक संबंधी के यहां गए थे और देर रात वहां से लौट रहे थे. गरैया गांव के पास एक अज्ञात ट्रक के जबरदस्त धक्के के बाद तीनों सड़क पर गिर गए.

कहा जा है कि राकेश की मौत मौके पर ही हो गयी थी जबकि देर रात ही स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया था. रविवार की सुबह ग्यारह बजे तक परवत्ता थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था. परिजनों ने बताया कि राकेश कुर्सेला स्थित बजाज फाइनेंस ली कंपनी में काम करता था जबकि दोनों घायल भी इसी कंपनी में काम करते हैं.

युवक की असामयिक मृत्यु के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं. परवत्ता के थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है जबकि अज्ञात ट्रक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन