महेशी पंचायत के वार्ड 11 में जल संकट, एक साल से बंद पड़े हैं जलमीनार

सुलतानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत के वार्ड संख्या 11 के पैन गांव में एक साल से 300 से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति ठप है.
सुलतानगंज (भागलपुर) से डब्लू की रिपोर्ट Bhagalpur News : सुलतानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत के वार्ड संख्या 11 के पैन गांव में एक साल से 300 से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति ठप है. भीषण गर्मी में पूरा गांव पर जल संकट से जूझ रहा है. एक साल से जलमीनार का बोरिंग बंद पड़े है. जलमीनार में पानी का आपूर्ति नहीं होने पर सप्लाई बंद है. बताया गया कि जलमीनार, बोरिंग सबकुछ ठीक है. 300 से अधिक घरों मे आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाया गया है, लेकिन पाइपलाइन से घरों तक कनेक्शन नहीं किया गया है. जिसके कारण पानी का सप्लाई बंद रखा जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक साल पहले एनएच 80 का चौड़ीकरण का निर्माण किया जा रहा था. निर्माण के दौरान कंपनी ने बिछाया गया पाइप को उखाड़ दिया. जिसके बाद पानी का आपूर्ति ठप हो गया. बताया गया कि सड़क निर्माण कंपनी ने नये सिरे से पाइपलाइन का काम किया, लेकिन पाइपलाइन से घरों तक कनेक्शन नही किया. जिसके कारण घरों तक लोगों को जल नल योजना का लाभ एक साल से नहीं मिल रहा है. लोगों ने बताया कि आपूर्ति ठप होने के बाद लोगों को पानी नही मिल रहा है. भीषण गर्मी में लोग दूर दराज से पानी लाकर जरूरत पूरी करता है. पीएचईडी विभाग के एसडीओ ने बताया कि एन एच निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दिया था. विभागीय स्तर से पत्र भेजकर पाइपलाइन को दुरुस्त कर पानी सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










