ePaper

bhagalpur news.आचार्यश्री हरिनंदन महाराज ने गुरु महाराज की बड़ी तन्मयता से की है सेवा

Updated at : 05 Apr 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.आचार्यश्री हरिनंदन महाराज ने गुरु महाराज की बड़ी तन्मयता से की है सेवा

महर्षि मेंहीं आश्रम भागलपुर.

विज्ञापन

-महर्षि मेंहीं आश्रम के मौजूदा आचार्य के 91वें जन्मदिन पर हुए विविध आयेाजन, कहावरीय संवाददाता, भागलपुरकिसी भी व्यक्ति के गुजर जाने पर उनकी कृति ही उन्हें परिवार तथा समाज में जिंदा रखती है. इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि अपने जीवन काल में सत्य के मार्ग पर चले. महर्षि हरिनंदन जी महाराज ने गुरु महाराज महर्षि मेंहीं की बड़ी तन्मयता से सेवा की है. गुरुसेवी भगीरथ दास जी महाराज ने शनिवार को सत्संग के दौरान कही. मौका था महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पाघाट स्थित सत्संग हॉल में वर्तमान आचार्यश्री महर्षि हरिनंदन जी महाराज के 91 वां जन्मदिन समारोह का. जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया. समारोह का संचालन अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के महामंत्री दिव्य प्रकाश ने किया, तो अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने किया.

दिव्य प्रकाश ने कहा कि हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आध्यात्मिक साधना और सत्संग में मन लगाना चाहिए. स्वामी प्रमोद जी महाराज, स्वामी निर्मल जी महाराज स्वामी प्रकाश बाबा, स्वामी परमानंद बाबा, स्वामी नंदन बाबा, स्वामी संजीव बाबा, स्वामी पंकज बाबा, स्वामी रमेश बाबा, स्वामी कृष्णवल्लभ बाबा, ज्ञानी बाबा, अर्जुन बाबा, संजय बाबा, अमित कुमार, सूरज आदि उपस्थित थे. जन्मदिन समारोह में मंत्री मनु भास्कर, महासचिव सदस्य जयप्रकाश यादव, ललन कुमार, अरुण कुमार भगत, राम कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

भंडारा में सैकड़ों सत्संगियों ने ग्रहण किया प्रसादजन्मोत्सव पर सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, झारखंड, अररिया, पटना आदि स्थानों से श्रद्धालु, सत्संग प्रेमी सहित वरिष्ठ महात्मा उपस्थित हुए, सभी श्रद्धालुओं के लिए महासभा द्वारा अच्छी व्यवस्था की गयी थी. भंडारा भी हुआ. कुप्पाघाट में प्रात 6.00 बजे से स्तुति विनती का कार्यक्रम स्वामी रविंद्र बाबा द्वारा प्रारंभ हुआ. पुष्पांजलि व माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया. वरिष्ठ महात्मा और अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के पदाधिकारियों ने भी महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज को माल्यार्पण कर सम्मानित किया. इसके बाद आगंतुक अतिथियों ने भी गुरु महाराज के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. महात्माओं ने महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर सभी लोगों को प्रसाद दिया गया. शाम को 5.30 बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ. महर्षि मेंहीं आश्रम में साहित्य बुक स्टॉल भी लगा था. चिकित्सा का भी प्रबंध था.

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सकों ने दी सेवा

जन्मोत्सव पर शहर के चिकित्सकों की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसमें डॉ अंजना प्रकाश, डॉ अशोक कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ पंकज कुमार, बिंदु शेखर, विनोद, नितेश, आर्यन, अखिलेश, विनीत का योगदान रहा. शिविर में 1000 से अधिक सत्संगियों व संतों के स्वास्थ्य की जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन