भागलपुर के खानकित्ता, ममलखा व लैलख सील, मिले आठ संक्रमित
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Aug 2020 6:33 AM
भागलपुर के खानकित्ता ममलखा व लैलख सील, मिले आठ संक्रमित
भागलपुर: कोरोना संक्रमण को देखते हुए सबौर के लैलख, ममलखा एवं खानकित्ता पंचायत में बैरिकेडिंग शुक्रवार को की गयी. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभी कार्यालय को सैनिटाइज किया गया. जानकारी सीओ विक्रम भास्कर झा ने दी.शुक्रवार को क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 110 लोगों का कोरोना जांच की गयी, जिसमें 10 लोगों का सैंपल पटना भेजा गया.
100 लोगों में आठ लोग संक्रमित मिले, जिसमें सबौर बाजार से एक, ममलखा से तीन, मिर्जापुर से दो व खानकित्ता से दो लोग संक्रमित हुए हैं. आठ लोगों में तीन महिला व पांच पुरुष संक्रमित हुए हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ श्याम नारायण ने बताया कि 8 लोग संक्रमित हुए हैं. सभी 40 वर्ष के नीचे की उम्र के हैं. शनिवार को बाबूपुर गांव में सैंपल लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










