Bhagalpur news श्रीलक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news श्रीलक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा

श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में करीब 10 हजार महिलाओं ने भाग लिया. इसके अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. जिससे पूरा इलाका भक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया.

शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक घुड़सवार, पांच सुसज्जित रथ, वैष्णवी कला मंच के की ओर से देवी-देवताओं के रूप में आकर्षक झांकी प्रस्तुत बना कर चल रहे थे, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे. शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर जगदीशपुर बाजार होते फतेहपुर गांव के रास्ते देशरीनाथ महादेव मंदिर पहुंची. मंदिर परिसर में महिलाओं ने कलश भरा और नूरूद्दीनपुर गांव के रास्ते वापस यज्ञस्थल तक पहुंची. शोभायात्रा में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया. श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा. आयोजन समिति की ओर से महायज्ञ को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारी की गयी हैं. यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा और प्रसाद वितरण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. महायज्ञ में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो समिति की ओर से इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है. शोभायात्रा में पूर्व मुखिया घनश्याम मंडल, भारती भूषण झा, बीरबल मंडल, अनारसी तांती, नीरज पंजियारा, चंदन सिंह, पवन दुबे, भारती भूषण झा, चंदन कुमार, मुकेश मंडल, नंदन कुमार, रूपेश कुमार, प्रहलाद झा, अनिल शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य व काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

महावीर स्थान शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामधुन शुरू

अकबरनगर नगर पंचायत क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव स्थित महावीर स्थान शिव मंदिर (रेलवे किनारे) में 24 घंटे का अखंड श्रीश्री 108 रामधुन सह कीर्तन शुरू हो गया है. उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार व गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. शनिवार से शुरू हुआ यह रामधुन लगातार 24 घंटे तक चलेगा. आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया है. काफी संख्या में श्रद्धालु रामधुन व कीर्तन में भाग लेकर भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं. गांव में उत्साह का वातावरण है. आदर्श ग्राम श्रीरामपुर के ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन