सुन्दरवती महिला महाविद्यालय की छात्राओं की सुधा डेयरी में जॉब ट्रेनिंग शुरू

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
सुन्दरवती महिला महाविद्यालय की छात्राओं की सुधा डेयरी में जॉब ट्रेनिंग शुरू

सुन्दरवती महिला महाविद्यालय, भागलपुर की बीकॉम सेमेस्टर 3 की छात्राओं की जॉब ट्रेनिंग शनिवार से शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट Bhagalpur News : सुन्दरवती महिला महाविद्यालय, भागलपुर की बीकॉम (Office Management & Secretarial Practice – Honours) सेमेस्टर 3 की छात्राओं की जॉब ट्रेनिंग शनिवार से शुरू हो गयी है. यह ट्रेनिंग भागलपुर स्थित सुधा डेयरी में आयोजित की जा रही है, जो 21 जून तक चलेगी. ट्रेनिंग के पहले दिन प्रथम वर्ग (क्लास) का शुभारंभ डॉ जितेंद्र कुमार, जय प्रकाश कुमार व उमेश प्रसाद सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस दौरान उन्होंने छात्राओं को व्यावसायिक प्रबंधन और व्यावहारिक ज्ञान के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया. इस जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम में कॉलेज की कुल 18 छात्राओं ने भाग लिया है, जिनमें मुख्य रूप से रुचि कुमारी, सहरैन सलीम, हाईफा, श्रुति, कोमल, प्राची केसरी, पूर्वी केशरी, सिम्मी, अंजलि और रोशनी शामिल हैं. इस एक महीने की ट्रेनिंग के दौरान छात्राएं ऑफिस मैनेजमेंट और सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस से जुड़े व्यावहारिक और तकनीकी गुर सीखेंगी, जो भविष्य में उनके करियर के लिए बेहद मददगार साबित होंगे.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन