ePaper

bhagalpur news.जिउतिया का नहाय-खाय आज, हरी सब्जियां तिगुनी ज्यादा कीमत तक में बिकी

Updated at : 12 Sep 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.जिउतिया का नहाय-खाय आज, हरी सब्जियां तिगुनी ज्यादा कीमत तक में बिकी

पुत्र के कल्याण का पर्व जिउतिया का नहाय-खाय शनिवार को और व्रत पूजा रविवार को है. शनिवार को गंगा स्नान करने के लिए व्रतियों की भीड़ गंगा तटों पर उमड़ेगी.

विज्ञापन

पुत्र के कल्याण का पर्व जिउतिया का नहाय-खाय शनिवार को और व्रत पूजा रविवार को है. शनिवार को गंगा स्नान करने के लिए व्रतियों की भीड़ गंगा तटों पर उमड़ेगी. बाजार में फल, सब्जी की बिक्री सामान्य दिनों से काफी अधिक हुई, खाजा-खज्जी व जितमान धागा की दुकानें सज गयी और चारों तरफ जिउतिया को लेकर चहल-पहल बढ़ गयी. शुक्रवार को 40 से 100 रुपये किलो झिंगली, 60 से 70 रुपये पाव खमरूआ, भटा 120 रुपये किलो, कच्चू 50 से 60 रुपये किलो, बैगन 70 से 80 रुपये किलो, 150 रुपये किलो छोटी ककोरी, भिंडी 50 से 60 रुपये किलो, 60 रुपये किलो हरी मिर्च, 300 रुपये किलो धनिया पत्ती, 40 से50 रुपये किलो टमाटर, 60 रुपये किलो लाल साग, 60 रुपये किलो परवल, 30 रुपये किलो कुंदरी बिके. सामान्य दिनों से दोगुने-तीनगुने कीमत पर हरी सब्जियां बिकी. हालांकि अभी हरी सब्जियों की कीमत पर गंगा में आयी बाढ़ का भी असर है. फल बाजार में उमड़ी भीड़ अभी नोनी साग 10 से 15 रुपये पाव, एक से दो रुपये प्रति पीस झिंगली पत्ता की बिक्री हुई. खीरा 60 से 70 रुपये किलो, सेब 100 से 120 रुपये किलो तक बिके. अन्य फलों के दाम भी 10 से 20 रुपये प्रति किलो बढ़ गये थे. सब्जी दुकानदार मुन्ना ने बताया कि सब्जी के दाम अभी ठीक-ठाक चल रहा है. हालांकि हर वर्ष इन पर्वों में दाम दोगुने-चौगुने हो ही जाते हैं. मिठाई दुकानों में सज गये खाजा, पिरिकिया, ठेकुआ व अन्य पकवान मिठाई दुकानदार नंदकिशोर साह ने बताया कि सभी कच्चे माल की कीमत बढ़ गयी है. इसलिए खाजा, ठेकुआ व पिरिकिया की कीमत भी बढ़ गयी है, जो पहले 140 से 160 रुपये किलो बिकते थे. वहीं इस बार 180 से 200 रुपये किलो तक बिक रहे हैं. शहर से सटे इलाकों में खाजा की कीमत 150-160 रुपये किलो, जबकि शहरी क्षेत्र में 180 से 200 रुपये किलो बिक रहे हैं. ठेकुआ, पिरिकिया आदि की कीमत भी खाद्य तेल, चीनी, मेदा, आटा आदि की कीमत बढ़ने पर बढ़ गयी है. पिरिकिया 200 रुपये किलो, ठेकुआ 180 रुपये प्रति किलो सामान्य रूप से बिक रहे हैं, जबकि ब्रांडेड दुकानों में इसकी कीमत और अधिक है. आदर्श जलपान के संचालक बलराम झुनझुनवाला ने बताया कि उनके यहां रिफाइन वाला ठेकुआ व खाजा की कीमत 300 रुपये किलो, जबकि घी वाला की 500 रुपये किलो है. सूखा पिरिकिया की कीमत 750 रुपये किलो, जबकि रस वाला का 650 रुपये किलो है. दोनों घी में तैयार किया हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन