नवगछिया में 20 लोगों की हुई जांच, पांच ने कोरोना को हराया

नवगछिया में 20 लोगों की हुई जांच, पांच ने कोरोना को हराया
भागलपुर: नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल में रविवार को 20 लोगों की करोना जांच की गयी. इनमें से सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी. अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि रविवार को हुई जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला. वहीं अस्पताल के कोविड सेंटर में भर्ती एक मरीज की स्थिति गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. कोरोना को हराने वाले पांच लोगो को सेंटर से छुट्टी दे दी गयी. सभी को 15 दिनों तक होम कोरेंटिन में रहने काे कहा गया है.
खरीक. प्रखंड के तेलघी गांव में तीन और जमुनिया में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये. जानकारी देते हुए खरीक पीएचसी के प्रभारी डॉ नीरज कुमार ने बताया कि चारों को अस्पताल भेजने या फिर बांड भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
रंगरा प्रखंड के रंगरा गांव में एक कुरियर ब्वाय कोरोना पॉजीटिव पाया गया है. पीएचसी के प्रभारी डॉ रंजन कुमार ने बताया कि चारों को अस्पताल भेजने या फिर बांड भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










