bhagalpur news. एलपीजी आपूर्ति को लेकर डीएम की सख्ती, बैकलॉग खत्म करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. एलपीजी आपूर्ति को लेकर डीएम की सख्ती, बैकलॉग खत्म करने का निर्देश

एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू बनाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू बनाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की. जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित बुकिंग यानी बैकलॉग को हर हाल में कम किया जाये. जिन क्षेत्रों में बुकिंग अधिक है और वेटिंग चल रही है, वहां गैस की आपूर्ति बढ़ाकर जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने को कहा गया. डीएम ने एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक स्टाफ लगाकर दो से तीन शिफ्ट में सिलिंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके. क्षेत्रीय प्रबंधकों ने बताया कि कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके पास एक या दो सिलिंडर पहले से मौजूद हैं, फिर भी वे बुकिंग कर रहे हैं. जब डिलीवरी के लिए स्टाफ पहुंचता है, तो पता चलता है कि सिलिंडर खाली नहीं है. इससे वास्तविक जरूरतमंद उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाये कि केवल सिलिंडर खाली होने पर ही बुकिंग करें. यदि ऐसा नहीं किया गया, तो संबंधित बुकिंग को रद्द कर दिया जायेगा. डीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद उपभोक्ता तक समय पर गैस पहुंचे और किसी भी तरह की अनावश्यक अफरातफरी की स्थिति न बने.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन