ePaper

Bhagalpur News. विक्रमशिला, सुपर, अंग व एलटीटीसी एक्सप्रेस में आधार सत्यापन के बिना नहीं मिलेगा तत्काल टिकट

Updated at : 16 Dec 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. विक्रमशिला, सुपर, अंग व एलटीटीसी एक्सप्रेस में आधार सत्यापन के बिना नहीं मिलेगा तत्काल टिकट

विक्रमशिला में बगैर आधार सत्यापन के तत्काल टिकट नहीं.

विज्ञापन

– पूर्व रेलवे कोलकाता के सहायक वाणिज्य प्रबंधक आरक्षण ने 15 दिसंबर डिवीजन को भेजा पत्र

ललित किशोर मिश्र, भागलपुरट्रेनों के तत्काल टिकट को दलालों के कब्जे से मुक्त करने की दिशा में रेलवे ने ठोस कदम उठाया है. अब तत्काल टिकट के लिए आधार व मोबाइल नंबर के साथ रेलवे काउंटर तक पहुंचना होगा. यात्री का परिजन भी टिकट कटा सकता है. काउंटर पर आधार कार्ड पर जो नंबर है, उसपर ओटीपी आयेगा. इसे फीड करने के बाद टिकट मिल पायेगा. इस नयी व्यवस्था को लेकर पूर्व रेलवे कोलकाता के सहायक वाणिज्य प्रबंधक आरक्षण ब्रज किशोर शर्मा ने 15 दिसंबर को पत्र जारी कर दिया है. यह व्यवस्था मालदा डिवीजन के भागलपुर समेत सभी स्टेशनों पर लागू हो गया है.

पहले चरण में यह नियम विक्रमशिला एक्सप्रेस, जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस व एलटीटी एक्सप्रेस में लागू हो गया है. आने वाले दिनों में अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में लागू होगा. उपरोक्त चार ट्रेनों में अब नये नियम के तहत ही तत्काल टिकट मिलेगा. इन चारों ट्रेनों में करीब-करीब रोजाना वेटिंग रहता है. विक्रमशिला व जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस हर दिन चलती है, वहीं एलटीटी व अंग एक्सप्रेस हर दिन नहीं चलने वाली ट्रेन है. इसके बाद भी कंफर्म टिकट नहीं मिलता है.

– टिकट दलालों पर कसेगा नकेल

बताया जाता है कि तत्काल टिकट योजना का लाभ सामान्य यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है. माना जाता है कि दलालों की वजह से तत्काल टिकट के लिए रात से नंबर लगाये बैठे लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है.

– आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने से कई यात्री लौटे

इन चारों ट्रेनों में मंगलवार को कई लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पाया. नंबर आने के बाद भी टिकट नहीं मिल पाया. कारण कुछ लोगों का आधार नंबर से मोबाइल नंबर जुड़ा नहीं था. जिस कारण से उनका टिकट नहीं बन पाया. जिससे वो मायूस होकर लौट गये. आरक्षित काउंटर पर उन्हें जानकारी दी गयी कि आधार से मोबाइल नंबर जोड़ लें, नहीं जोड़ने पर तत्काल टिकट नहीं बन पायेगा.

– कोट

– ट्रेनों के तत्काल टिकट पर दलालों के कब्जे से मुक्त करने के लिए रेलवे ने कड़ा उपाय कर लिया है. उम्मीद है कि इस व्यवस्था से सामान्य यात्री लाभान्वित होंगे. मंगलवार को आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण कई यात्रियों को काउंटर से लौटना पड़ा.

रसराज माजी, जनसंपर्क पदाधिकारी, मालदा डिवीजन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन