bhagalpur news. मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए किसान की इलाज के क्रम में मौत

मुंगेर जिले के नया रामपुर थाना के वार्ड नंबर 15 नौवागढ़ी गांव निवासी किसान सुमंत कुमार उर्फ सुमित चौधरी (50) की इलाज के क्रम में मौत हो गयी.
भागलपुर मुंगेर जिले के नया रामपुर थाना के वार्ड नंबर 15 नौवागढ़ी गांव निवासी किसान सुमंत कुमार उर्फ सुमित चौधरी (50) की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जानकारी मिली है कि 20 फरवरी को पड़ोसियों ने सुमंत के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद सुमंत का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के क्रम में शनिवार को सुमंत चौधरी की मृत्यु हो गयी. बरारी थाने की कैंप पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पिरिजनों को सुपुर्द कर दिया है. जबकि मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस के सक्षम अपना बयान कलम बद्ध कराया है. सुनीता देवी का कहना है कि उसके पड़ोसियों ने उसके घर से जेवर और नगदी की चोरी कर ली थी. सुमंत द्वारा आरोपियों से चारी किये गये सामानों को वापस करने की मांग कर रहे थे. इसी क्रम में उसके पड़ोसियों ने उसकी पिटाई लाठी, डंडे से कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. मामले में परिजनों ने चचेरे भाई सुरेश चौधरी, प्रशांत चौधरी, तारा देवी और कोमल भारती पर मारपीट करने आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना देते ही पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




