Bhagalpur news महेशी पंचायत के वार्ड 11 में अधूरी पड़ी नल-जल योजना

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 25 May 2026 1:09 AM

विज्ञापन

महेशी पंचायत के वार्ड 11 के पैन गांव में एक साल से तीन सौ से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति ठप है.

विज्ञापन

प्रखंड के महेशी पंचायत के वार्ड 11 के पैन गांव में एक साल से तीन सौ से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति ठप है. भीषण गर्मी में पूरा गांव जल संकट से जूझ रहा है. जलमीनार में पानी का आपूर्ति नहीं होने से सप्लाई बंद है. जलमीनार, बोरिंग सबकुछ ठीक है. तीन सौ से अधिक घरों में आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछायी गयी है, लेकिन पाइपलाइन से घरों तक कनेक्शन नहीं किया गया है, जिसके कारण पानी का सप्लाई बंद है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक साल पहले एनएच-80 का चौड़ीकरण का निर्माण किया जा रहा था. निर्माण के दौरान कंपनी ने बिछाये गये पाइप को उखाड़ दिया, जिसके बाद पानी की आपूर्ति ठप हो गयी. सड़क निर्माण कंपनी ने नये सिरे से पाइपलाइन का काम की, लेकिन पाइपलाइन से घरों तक कनेक्शन नहीं किया,जिससे घरों तक लोगों को जल नल योजना का लाभ एक साल से नहीं मिल रहा है. लोगों ने बताया कि आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. भीषण गर्मी में लोग दूर दराज से पानी लाकर जरूरत पूरी करते है. योजना का लाभ नहीं मिलने से स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और गंभीर होती जा रही है. ग्रामीणों को मजबूर होकर बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है, जबकि कई लोग स्कूल परिसर में बने प्याऊ के सहारे प्यास बुझा रहे हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गयी सात निश्चय योजना की नल-जल व्यवस्था अब परेशानी का कारण बनती जा रही है. प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों से शीघ्र पाइपलाइन दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है. पीएचईडी विभाग के एसडीओ ने बताया कि एनएच निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दिया था. विभागीय स्तर से पत्र भेज कर पाइपलाइन को दुरुस्त कर पानी सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन