कहलगांव के तिनटंगा घाट पर अधूरा एप्रोच पथ बना बाधा, कार्गो फेरी सेवा शुरू होने में देरी

Updated:
विज्ञापन
कहलगांव के तिनटंगा घाट पर अधूरा एप्रोच पथ बना बाधा, कार्गो फेरी सेवा शुरू होने में देरी

Bhagalpur News : भागलपुर जिले के कहलगांव घाट से प्रस्तावित कार्गो फेरी सेवा की शुरुआत फिलहाल टल गई है. तिनटंगा घाट पर एप्रोच पथ निर्माण अधूरा रहने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पा रही है, जिससे सेवा शुरू होने में देरी हो रही है.

विज्ञापन

कहलगांव, भागलपुर से असद अशरफी की रिपोर्ट : कहलगांव घाट से शुरू होने वाली प्रस्तावित कार्गो फेरी सेवा को लेकर प्रशासन और शिपिंग कंपनी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. सेवा शुरू होने से इस मार्ग पर भारी वाहनों और मालवाहक ट्रकों के परिचालन को नई सुविधा मिलने की उम्मीद है. हालांकि तिनटंगा घाट पर अधूरा निर्माण कार्य अब सबसे बड़ी बाधा बन गया है.

तिनटंगा घाट पर अधूरा है एप्रोच पथ

जानकारी के अनुसार, कहलगांव घाट पर एप्रोच पथ निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन तिनटंगा घाट पर अभी भी निर्माण कार्य जारी है. एप्रोच पथ तैयार नहीं होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही में परेशानी बनी हुई है. स्थानीय स्तर पर मजदूरों और मशीनों की मदद से कार्य को तेजी से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है.

कोलकाता से पहुंच चुका है जहाज

इधर, कार्गो फेरी सेवा संचालन के लिए सार्क शिपिंग कम्पनी का जहाज कोलकाता से कहलगांव पहुंच चुका है. जहाज के पहुंचने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि सेवा जल्द शुरू हो जाएगी, लेकिन अधूरे निर्माण कार्य के कारण फिलहाल इसकी शुरुआत नहीं हो सकी है.

भारी वाहनों को मिलेगा बड़ा फायदा

सार्क शिपिंग कम्पनी के प्रतिनिधि मो. अरसद रजा उर्फ जिया ने बताया कि सेवा शुरू होने के बाद इस मार्ग से भारी वाहनों और मालवाहक ट्रकों के आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी. इससे परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी और समय की भी बचत होगी.

जल्द शुरू कराने की कोशिश में प्रशासन

प्रशासन और संबंधित एजेंसियां निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने में जुटी हैं. अधिकारियों का कहना है कि एप्रोच पथ तैयार होते ही कार्गो फेरी सेवा शुरू कर दी जाएगी. स्थानीय लोगों और व्यवसायियों को भी इस सेवा के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन