Bhagalpur news माता शीतला जगदंबा मंदिर में तीन दिवसीय पाटोत्सव का शुभारंभ

कहलगांव पकड़तल्ला गांव स्थित कल्याणमयी माता शीतला जगदंबा मंदिर के 21वें पाटोत्सव का सोमवार को विधि विधान पूजन के साथ शुभारंभ हुआ
कहलगांव पकड़तल्ला गांव स्थित कल्याणमयी माता शीतला जगदंबा मंदिर के 21वें पाटोत्सव का सोमवार को विधि विधान पूजन के साथ शुभारंभ हुआ. वाराणसी के पंडित अनिमेष दाता के नेतृत्व में सप्त शीतला देवी का आह्वान पूजन किया गया. प्रायश्चित संकल्प, पंचगव्य पाराशर गोदान का संकल्प, गणेश अंबिका का पूजन, ब्रह्मलीन ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती औऱ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पादुका पूजन हुआ. यजमान रामानंद सिंह और पत्नी मंजू वाला सिंह थी. संध्या चतुष्ठ शत योगिनी नवग्रह पूजन और क्षेत्रपाल पूजन किया गया. पूजन के उपरांत भंडारा हुआ. रात में दीपक मिश्रा हिमांशु की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया. कल्याणमयी माता शीतला जगदंबा मंदिर के व्यवस्थापक रामानंद सिंह एवम मंजूबाला सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंदिर में जो भी कार्यक्रम होता है वह स्वामी जी निर्देशानुसार ही होता है. इसका मालिकाना हक ज्योतिषपीठ का है.
नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार
नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपित को ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित धोबिनिया के मिथिलेश कुमार उर्फ श्रीकांत है .नवगछिया के एसपी ने बताया कि चार दिसंबर की रात में नाबालिग बिना कुछ बताये घर से कहीं चली गयी थी. काफी खोजबीन के पश्चात पता चला कि मिथिलेश कुमार उर्फ श्रीकांत ने नाबालिग का शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगा ले गया है. ढ़ोलबज्जा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड अनुसंधान के क्रम में अपहृता को पूर्व में बरामद किया गया था. कांड में फरार चल रहे अभियुक्त मिथिलेश कुमार उर्फ श्रीकांत के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही थी. तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर नामजद आरोपित मिथिलेश कुमार उर्फ श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया.रेल इंजन को टार्च के सहारे चलाते दिखे लोको पायलट
कहलगांव रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम करीब छह बजे भागलपुर से कहलगांव के रास्ते साहिबगंज की तरफ जा रहे एक रेल इंजन को लोको पायलट टार्च के सहारे ले जाते दिखा, जिससे कहलगांव रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री अचंभित हो गये. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी थी, जिससे साहिबगंज ले जाया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




