जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों को फायदा

विज्ञापन
लगातार 7 घंटे से हो रही है बारिश, बारिश होने से किसानों को फायदा

धान का तैयार बिचड़ा | Prabhat Khabar Network

भागलपुर में रविवार सुबह से लगातार 7 घंटे की बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि, यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे धान की रोपाई आसान होगी।

विज्ञापन

भागलपुर. 11 जून को बिहार में मानसून प्रवेश किया था. उसके बाद से जुलाई के प्रथम सप्ताह में कुछ बारिश हुई लेकिन शनिवार की रात 3:00 बजे यानी रविवार की सुबह 3:00 बजे से लगातार 7 घंटे तक बारिश होती रही. दिन में भी रुक-रुककर बारिश होती रही साथ ही आसमान में बादल दिखा. सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे बारिश में अपने अभिभावक के साथ ही स्कूल गए.

लगातार बारिश किसान ऑन के खेत के लिए वरदान

लगातार हो रहे बारिश से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. इस बारिश से किसानों के साथ-साथ उनके खेत में पानी के नमी होने से किसान धान के बिछड़े को अपने खेत में लगा सकते हैं. बारिश शुरू होने के बाद ही किसान अपने खेतों में निकल पड़े. वही इस बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जल जामो हो गए. खासकर भोलानाथ पुल के नीचे जल जमा होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन