भागलपुर में 20 डॉक्टर वर्षों से ‘गायब’, विभाग नहीं लगा सका पता, मरीजों पर बढ़ा इलाज का संकट

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर में 20 डॉक्टर वर्षों से ‘गायब’, विभाग नहीं लगा सका पता, मरीजों पर बढ़ा इलाज का संकट

Health Crisis: सरकारी रिकॉर्ड में तैनात हैं डॉक्टर, लेकिन अस्पतालों से वर्षों से गायब. नई नियुक्तियां भी अटकीं, अब मरीज और स्वास्थ्य व्यवस्था दोनों मुश्किल में.

विज्ञापन

भगलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

Health Crisis: भागलपुर जिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पदस्थापित 20 चिकित्सक वर्षों से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग आज तक उनका पता नहीं लगा सका है. सबसे बड़ी बात यह है कि इन चिकित्सकों के पद अब भी रिक्त घोषित नहीं किए गए हैं. इसका सीधा असर अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है. डॉक्टरों की कमी के कारण जहां कार्यरत चिकित्सकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है, वहीं मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है.

रिकॉर्ड में डॉक्टर मौजूद, अस्पतालों में कुर्सियां खाली

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में सभी चिकित्सक अब भी पदस्थापित हैं, लेकिन कई वर्षों से उन्होंने अस्पतालों में ड्यूटी नहीं की है. विभाग के पास यह स्पष्ट जानकारी भी नहीं है कि ये चिकित्सक वर्तमान में कहां कार्यरत हैं या किस स्थिति में हैं. इससे सरकारी व्यवस्था की निगरानी प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

नयी बहाली पर भी लगा ब्रेक

इन चिकित्सकों ने न तो औपचारिक रूप से इस्तीफा दिया है और न ही उनकी सेवा समाप्त की गई है. यही कारण है कि उनके पद खाली नहीं माने जा रहे हैं. परिणामस्वरूप उन पदों पर नए डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है. पहले से डॉक्टरों की कमी झेल रहे सरकारी अस्पतालों में यह स्थिति मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है.

कार्यरत डॉक्टरों पर बढ़ा अतिरिक्त दबाव

जिले के कई अस्पताल पहले ही सीमित चिकित्सकों के भरोसे चल रहे हैं. ऐसे में वर्षों से अनुपस्थित डॉक्टरों की वजह से कार्यरत चिकित्सकों को अतिरिक्त मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है. इसका असर ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है. कई मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है.

कहीं दूसरी नौकरी, कहीं निजी प्रैक्टिस की चर्चा

विभागीय सूत्रों के अनुसार कई अनुपस्थित चिकित्सकों ने दूसरी जगह नौकरी ज्वाइन कर ली है, जबकि कुछ निजी क्लीनिक चला रहे हैं. कुछ डॉक्टर ग्रामीण या दूरस्थ क्षेत्रों में पोस्टिंग होने के कारण ड्यूटी पर नहीं लौटे. हालांकि इन सभी मामलों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

विभाग ने कार्रवाई की बात दोहराई

Health Crisis: स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कुछ चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जा चुकी है, जबकि अन्य के संबंध में राज्य स्तर से जानकारी जुटाई जा रही है. भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि अनुपस्थित चिकित्सकों की सूची विभाग को भेज दी गई है. राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.डॉक्टरों की वर्षों तक अनुपस्थिति और समय पर कार्रवाई नहीं होने का मामला स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहा है. यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और गंभीर हो सकती है, जिसका सबसे बड़ा नुकसान आम मरीजों को ही उठाना पड़ेगा.

वर्षों से अनुपस्थित चिकित्सकों की सूची

क्रमांकचिकित्सकअनुपस्थिति की तिथि
1डॉ. मनिशा02.03.2018
2डॉ. राकेश कुमार निराला11.12.2020
3डॉ. निशांत शर्मा24.10.2025
4डॉ. मनोहर कुमार जायसवाल19.09.2024
5डॉ. सुमन कुमार03.03.2022
6डॉ. पंकज कुमार गुप्ता21.10.2022
7डॉ. मुकेश कुमार07.04.2022
8डॉ. साकिब आलम10.09.2021
9डॉ. मो. इम्तियाज अहमद20.10.2022
10डॉ. सुधांशु कुमार18.04.2024
11डॉ. अंसारी इमामुल आरफिन30.11.2018
12डॉ. पल्लवी महेश्वरी25.07.2021
13डॉ. सोनी परबीन29.10.2023
14डॉ. बिंदु कुमारी16.09.2021
15डॉ. चंदन कुमार31.10.2025
16डॉ. गोपीनाथ भगल03.12.2022
17डॉ. अमित कुमार01.06.2021
18डॉ. कविता सहदेव01.04.2022
19डॉ. सुमित कुमार25.11.2021
20डॉ. पिंटू कुमार01.10.2021

ये भी पढ़ें : सुलतानगंज में श्रावणी मेला की उलटी गिनती शुरू, जानिए श्रद्धालुओं के लिए क्या-क्या बदलने वाला है

ये भी पढ़ें : भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जुलाई तक आंधी-पानी के आसार

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन