कमालपुर गांव के पास ट्रक व ट्रैक्टर की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन टुकड़ों में टूटा ट्रैक्टर

Updated:
विज्ञापन
कमालपुर गांव के पास ट्रक व ट्रैक्टर की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन टुकड़ों में टूटा ट्रैक्टर

Bhagalpur Accident News : सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर ऐसा टूटा कि ईंट लदा ट्रैक्टर सड़क पर तीन हिस्सों में बिखर गया. हादसे में दो उपचालक घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

सन्हौला, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट : भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. कमालपुर गांव के पास ट्रक और ईंट लदे ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में ट्रैक्टर और ट्रक के उपचालक घायल हो गए, जबकि दोनों चालक बाल-बाल बच गए. गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर उपचालक को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है.

टक्कर इतनी जोरदार कि ट्रैक्टर के हुए तीन टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह-सुबह ईंट लदा ट्रैक्टर सन्हौला से जगदीशपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर सड़क पर ही तीन खंडों में टूटकर बिखर गया. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दो उपचालक घायल, एक की हालत गंभीर

दुर्घटना में ट्रैक्टर के उपचालक पन्नूचक घोघा निवासी 45 वर्षीय बीरु कुमार मंडल तथा ट्रक के उपचालक 23 वर्षीय बिबेक कुमार घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने बीरु कुमार मंडल की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

हादसे के बाद ट्रक और ट्रैक्टर दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सड़क पर ट्रैक्टर के टूटे हिस्से और ईंटें बिखर जाने से कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सड़क को खाली कराया.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों की वजह बन रही है. लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन