अंग एक्सप्रेस में जनरल कोच की भारी भीड़, तीन सौ से अधिक यात्री घर लौटे

Updated:
विज्ञापन
अंग एक्सप्रेस में जनरल कोच की भारी भीड़, तीन सौ से अधिक यात्री घर लौटे

Bhagalpur News : भागलपुर से हर बुधवार को चलने वाली अंग एक्सप्रेस में सीटों की कमी के कारण करीब ढाई से तीन सौ यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके और घर लौटने को मजबूर हो गए. जनरल कोच की बढ़ती भीड़ ने यात्रियों और रेलवे प्रशासन दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट : भागलपुर से 1:55 बजे रवाना होने वाली अंग एक्सप्रेस के चार जनरल कोच में सीटों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी. सुबह से ही सामान्य कोच के यात्रियों ने नंबर लेकर लाइन में खड़े रहकर ट्रेन का इंतजार किया, लेकिन बड़ी संख्या में यात्रियों के कारण उन्हें सीट नहीं मिल सकी.

लाइन में लगभग खड़े थे 1000 यात्री

लाइन में लगभग 1,000 यात्री खड़े थे, जिसमें अधिकांश बांका और नवगछिया के निवासी थे. एक बोगी में केवल 100 सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन वहां डेढ़ सौ से अधिक यात्री चढ़ाये गये.

यात्रियों की मदद करने में जुटे थे आरपीएफ

: आरपीएफ टीम ने यात्रियों को नंबर देकर कोच में बैठाया, लेकिन गर्मी और भीड़ के कारण सभी यात्रियों को जगह नहीं मिल सकी.

भीषण गर्मी में यात्री रहे परेशान

यात्रियों ने शिकायत की कि इतनी भीड़ और गर्मी में सफर करना बेहद मुश्किल हो गया. जिन्हें ट्रेन में बैठने की व्यवस्था नहीं मिली, उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए वापसी करनी पड़ी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन