Bhagalpur news राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर गेटमैन की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर गेटमैन की मौत

कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया और खरीक स्टेशन के मध्य रेलवे के ट्रैफिक गेटमैन की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी.

विज्ञापन

कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया और खरीक स्टेशन के मध्य रेलवे के ट्रैफिक गेटमैन की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. मृतक की पहचान छपरा जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहलेजा शाहपुर दियारा के स्वर्गीय ऋषिदेव राय के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है. सुजीत कुमार 2007 में रेलवे में ट्रैफिक गेटमैन के पद पर नियुक्त हुए थे और खरीक नवगछिया सेक्शन में कार्यरत थे. घटना के समय वह रेलवे ट्रैक की जांच करने निकले थे. इस दौरान दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा. हादसे की खबर मिलते ही नवगछिया स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार, रेलकर्मी जमील खान सहित कई कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और शोक व्यक्त किया. सभी के बीच सुजीत कुमार की मिलनसार छवि और कर्तव्यनिष्ठा की चर्चा होती रही. शव का पोस्टमार्टम करा नवगछिया स्टेशन लाया गया, जहां रेलवे की ओर से तिरंगे में लपेट कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया गया. शव पर तिरंगा ओढ़ाकर परिजनों को सौंपते ही माहौल गमगीन हो गया. पत्नी सुनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था, वह बार-बार बेहोश हो रही थी. पुत्री मधुमिता कुमारी और पुत्र नीतेश कुमार गहरे सदमे में हैं. परिजनों के चीत्कार से माहौल शोकाकुल हो गया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन