Bhagalpur news टोटो चालक हत्याकांड में चार आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news टोटो चालक हत्याकांड में चार आरोपित गिरफ्तार

टोटो चालक हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

टोटो चालक हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपित जीरोमाइल थाना मीराचक का श्रीचन कुमार, खरीक थाना तुलसीपुर का सुदामा कुमार, बादल शर्मा, गोपालपुर थाना अभिया का लड्डु शर्मा है. एसपी ने बताया कि खरीक थाना क्षेत्र में टोटो चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गयी बैटरी व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है. 30 मार्च को राजेश कुमार ने खरीक थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनका पुत्र सिटू कुमार, जो टोटो चलाता था. 29 मार्च को टोटो लेकर वह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान टोटो को कलबलिया धार से बरामद किया. सिटू कुमार का शव अम्भो से दादपुर जाने वाली सड़क किनारे एक गड्ढे से मिला. पिता के फर्द बयान पर खरीक थाना कांड दर्ज किया गया. एसपी नवगछिया के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया गया. तकनीकी व मानवीय अनुसंधान पर पुलिस ने मामले में संलिप्त चार आरोपितों श्रीचन कुमार, सुदामा शर्मा, बादल शर्मा और लड्डू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने लूट के उद्देश्य से टोटो रिजर्व किया और तुलसीपुर स्थित केले के बागान में ले जाकर चालक की गला दबाकर हत्या कर दी. टोटो की बैटरी व मोबाइल लूट लिया. पहचान छिपाने के लिए शव को गड्ढे में फेंक दिया और टोटो को कलबलिया धार में डाल दिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर लूटी गयी बैटरी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन