Bhagalpur News: परिवहन विभाग में चार एमवीआइ को चेंबर नहीं
Author Sanjiv kumar
Updated:
विज्ञापन

तीन मंजिल वाले परिवहन विभाग के कार्यालय में जेनसेट का सप्लाइ कार्यालय के सभी रूम में है लेकिन जिस रूम में चार एमवीआइ बैठ कर काम करते हैं
विज्ञापन
– पांच एमवीआइ व दो ही रूम, हो रही परेशानी
वरीय संवाददाता, भागलपुर
तीन मंजिल वाले परिवहन विभाग के कार्यालय में जेनसेट का सप्लाइ कार्यालय के सभी रूम में है लेकिन जिस रूम में चार एमवीआइ बैठ कर काम करते हैं वहां जेनसेट की लाइट ही नहीं है. कई बार एमवीआइ इस बात की जानकारी कार्य देख रहे कर्मी को दे चुके हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है. शुक्रवार को एमवीआइ चेंबर में लाइट जाने के बाद जेनसेट की लाइट नहीं आयी, जबकि बगल के डीटीओ, एमवीआइ चेंबर में जेनसेट की लाइट थी. जेनसेट का कनेक्शन एमवीआइ चेंबर में नहीं होने के कारण बैठे एमवीआइ काम नहीं कर पा रहे थे.पांच एमवीआइ व दो ही रूम, हो रही परेशानी
विभाग में पहले से एक एमवीआइ थे जिनके लिए चेंबर था. चार नये एमवीआइ के आने के बाद बगल वाला चेंबर उन्हें दिया गया. फिर कुछ दिन पहले पहले से जिस एमवीआइ के पास कई काम का जिम्मा था, उसी काम को चारों एमवीआइ के बीच बांट दिया गया. अब इन्हें काम करने के लिए अगल से बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए. लेकिन इनके पास एक ही चेंबर है.चेकिंग अभियान में ओवरलोड ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से वसूला जुर्माना
डीटीटो जनार्दन कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को एमवीआइ राजू कुमार, कुणाल कश्यप के द्वारा नवगछिया मार्ग में चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में ओवर लोड ट्रैक्टर, पिकअप को पकड़ा गया. यातायात नियम के मानक का उल्लंघन करने पर इन वाहनों पर 50 हजार से अधिक का जुर्माना लगाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










