Bhagalpur News. लोकनृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Published by : KALI KINKER MISHRA Updated At : 25 May 2026 1:08 AM
लोकनृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध.
सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ताल नृत्य संस्थान की ओर से रविवार को कला केंद्र परिसर में आयोजित दो दिवसीय लोक उत्सव 2026 का रंगारंग समापन हो गया. अंग जनपद की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्यों की मनभावन प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया.
यह समारोह सुप्रसिद्ध लोक गायिका दिवंगत शारदा सिन्हा को समर्पित रहा. कार्यक्रम की शुरुआत उनके गाये लोकगीत पर प्रस्तुत मन भावन नृत्य से ही हुई. मुख्य उत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से अंग जनपद की प्राचीन लोक संस्कृति और देश की पारंपरिक विरासत को जीवंत कर दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ वीणा यादव, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, शिक्षाविद् राजीव कांत मिश्रा, डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ ज्योति चौधरी और रेणु भारती ने किया.
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रबुद्ध नागरिकों और कला प्रेमियों ने लोक कलाओं के संरक्षण और इस भव्य आयोजन के लिए ताल नृत्य संस्थान की निदेशक श्वेता भारती के अथक प्रयासों और कुशल नेतृत्व की मुक्त कंठ से सराहना की. उत्सव के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए मुख्य प्रशिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संस्थान की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया. इन सम्मानित प्रशिक्षकों में उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध कला गुरु डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह और पंजाब से आए पारंपरिक लोक नृत्य विशेषज्ञ हरमनजोत सिंह शामिल रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










