ePaper

Bhagalpur News: न्यू भागलपुर स्टेशन, इकोनामिक कॉरिडोर की योजना की फाइल रेलवे बोर्ड में

Updated at : 15 Jun 2025 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: न्यू भागलपुर स्टेशन, इकोनामिक कॉरिडोर की योजना की फाइल रेलवे बोर्ड में

न्यू भागलपुर स्टेशन व इकोनामिक कॉरिडोर योजना की फाइल रेलवे बोर्ड में, मंजूरी के इंतजार में डिवीजन

विज्ञापन

न्यू भागलपुर स्टेशन व इकोनामिक कॉरिडोर योजना की फाइल रेलवे बोर्ड में, मंजूरी के इंतजार में डिवीजन

ललित किशोर मिश्र, भागलपुर

भागलपुर रेलवे स्टेशन मालदा डिवीजन का सबसे अधिक राजस्व देने वाला स्टेशन है. इस स्टेशन के लिए कई योजनाएं बनी है. यह योजना ऐसी है कि अगर यह पूरा हो जाये, तो स्टेशन को कई समस्याओं से निजात मिले. भागलपुर रेलवे की ये योजनाएं छोटी नहीं बल्की बहुत बड़ी है. दो बड़ी योजना रेलवे बोर्ड के पास है, तो एक पटना में पड़ी है.

जगदीशपुर में बनने वाला न्यू भागलपुर स्टेशन, 190 करोड़ की है योजना

जगदीशपुर में बनने वाले न्यू भागलपुर रेलवे स्टेशन की फाइल कुछ माह पहले रेलवे बोर्ड को भेज दी गयी है. न्यू भागलपुर रेलवे स्टेशन निर्माण और वर्तमान भागलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड के सौंदर्यीकरण के लिए 190 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं. फूट ओवर ब्रिज, स्वचालित सीढ़ी, लिफ्ट, नि:शक्त यात्रियों के लिए हर प्लेटफॉर्म, फूड-प्लाजा, एटीएम सहित यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान न्यू भागलपुर स्टेशन पर रखा जायेगा. वहीं, यार्ड का पूरी तरह सौंदर्यीकरण किया जाना है. इसके अलावा यार्ड का भी रिमॉडलिंग किया जायेगा लेकिन इस फाइल पर अंतिम मुहर रेलवे बोर्ड को लगाना है और यह फाइल बोर्ड के पास है. योजना की डीपीआर की जिम्मेवारी उत्तर प्रदेश के याती निधि कंस्ट्रक्शन एजेंसी को मिली थी. जिसने इसे सौंप दिया है.

1094 करोड़ की लागत से बनने वाले इकोनॉमिक कॉरिडोर की फाइल केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास

भागलपुर ईसीएल राजमहल से आने वाले कोयले की रैक को उत्तर बिहार के किसी भी कोने तक पहुंचने के लिए 1094 करोड़ से बनने वाले इकोनॉमिक-कॉरिडोर की फाइल केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेज दी गयी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल से पास होने के बाद योजना पर काम शुरू हो जायेगा. इसके पहले जमालपुर तक 53 किमी एरिया में तीसरी लाइन के लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. कंस्ट्रक्शन पूर्व रेलवे भागलपुर ने फिर से री-स्टीमेंट तैयार कर के योजना बनायी और उसे तैयार कर बोर्ड को भेजा था, बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी थी. केंद्रीय मंत्री मंडल से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जायेगा.

53 किलोमीटर तक बिछेगी तीसरी लाइन

ईसीएल राजमहल से आने वाले कोयले के रैक को नार्थ-उत्तर बिहार के किसी भी कोने तक पहुंचने में काफी समय लगता है. सवारी ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण कोयले के रैक को कई स्टेशनों में रोका जाता है. भागलपुर से जमालपुर तक कोयले के रैक की आवाजाही के मद्देनजर इकोनॉमिक-कॉरिडोर के भागलपुर से जमालपुर तक 53 किलोमीटर एरिया में तीसरी लाइन बिछायी जायेगी. अभी मुंगेर के रास्ते कोयले का रैक जाता है. इस रेलखंड मेंं अभी दो ही लाइन बिछी है. जिससे कोयला वाले रैक व यात्रियों वाली ट्रेनों को रोका जाता है. अब तीसरी लाइन होने से कोयला निर्बाध रूप से आने-जाने लगेगा. इससे रेलवे को राजस्व का फायदा मिलेगा और समय पर कोयला जगह पर पहुंचेगा. इस योजना से रेलवे को काफी फायदा मिलेगा.

गंगा से भागलपुर स्टेशन तक पानी लाने की 15 करोड़ की योजना वाइल्ड लाइफ के पास अटकी

भागलपुर के गंगा नदी से रेलवे स्टेशन पर गंगा का पानी पाइप के द्वारा लायी जायेगी लेकिन यह फाइल अटकी हुई है. फाइल रेलवे के किसी विभाग में नहीं, यह फाइल वाइल्ड लाइफ विभाग पटना में अटकी है. कारण गंगा नदी से पाइप लाइन से जो पानी लाया जा रहा है यह डॉल्फिन अभ्यारण्य स्थली का एरिया है. वन विभाग के मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद ही इस योजना पर काम हो सकता है. मालदा डिवीजन के अधिकारी कई बार स्वीकृति का लेकर पटना की दौड़ लगा चुके हैं लेकिन फाइल को स्वीकृति नहीं मिल पायी है.

गंगा के पानी के लिए बना है जलमीनार, यहां ले जाना है पानी

गंगा का पानी पाइप के द्वारा भागलपुर स्टेशन लाया जायेगा. पाइप से आये इस पानी को स्टेशन एरिया में बने जल मीनार तक ले जाया जायेगा. उस जल मीनार से पानी को रेलवे स्टेशन के अन्य भागों में भेजा जायेगा. वहीं, इस पानी को यात्रियों को पिलाने की भी व्यवस्था की जायेगी. वहां कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस योजना को करने की जिम्मेवारी कोलकाता की एफएनसी कंस्ट्रक्शन को मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

SANJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन