bhagalpur news. फेरी और कार्गो सेवा संचालन की बाधाएं दूर करने के लिए प्रशासन सक्रिय, विभागों को निर्देश जारी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. फेरी और कार्गो सेवा संचालन की बाधाएं दूर करने के लिए प्रशासन सक्रिय, विभागों को निर्देश जारी

फेरी व कार्गो सेवा को व्यवस्थित करने की तैयारी.

विज्ञापन

-स्वीकृत दर सूची को सीमेंटेड बोर्ड पर पेंट करवाकर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने का निर्देश जारी

गंगा घाटों पर फेरी और कार्गो सेवा के सुचारु संचालन में आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता ने नगर आयुक्त सहित अपर समाहर्ता राजस्व, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, समानांतर पुल निर्माण एजेंसी एसपी सिंगला, सार्क शिपिंग साहेबगंज, कन्हैया लॉजिस्टिक मनिहारी कटिहार, एमएस जय बजरंगबली स्टोन वर्क्स तथा जोरियो प्राइवेट लिमिटेड को पत्र जारी कर कई आवश्यक निर्देश दिए हैं. इसमें कहा गया है कि अपर समाहर्ता राजस्व टिकट छपवाकर शिपिंग एजेंसी को उपलब्ध करायेंगे. वहीं गंगा घाटों की स्थायी बंदोबस्ती के लिए सूचना प्रकाशन संबंधी आवश्यक कार्रवाई भी अपर समाहर्ता राजस्व द्वारा की जायेगी. सभी शिपिंग एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि स्वीकृत दर सूची को सीमेंटेड बोर्ड पर पेंट करवाकर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करें, ताकि यात्रियों और वाहन चालकों को जानकारी मिल सके.

अतिक्रमण हटाने और रास्ता साफ कराने का निर्देश

पत्र में कहा गया है कि पीडब्ल्यूडी प्लांट से लगभग 300 मीटर पहले स्थित श्मशान घाट के पास लकड़ी और दो-तीन दुकानों का अतिक्रमण है, जिसे नगर निगम हटायेगा. इसके अलावा सिंगला कंपनी के कार्यालय के सामने रखे बोल्डर और एंगल फ्रेम मार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं. इन्हें सिंगला कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा हटाया जायेगा, ताकि वाहनों का जलयान के माध्यम से परिचालन सुचारु रूप से हो सके.

जर्जर दीवार तोड़ने और घाट समतल कराने की तैयारी

बियाडा की पुरानी जर्जर दीवार को करीब 20 मीटर लंबाई में तोड़ने का निर्देश भी दिया गया है. यह कार्य जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक और नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कराया जायेगा, ताकि गंगा घाट की ओर वाहनों की आवाजाही आसान हो सके.वहीं, बाबूपुर घाट के अग्रभाग के काफी गहरे होने की समस्या को देखते हुए कन्हैया लॉजिस्टिक को वहां बालू और मोरंग डालकर क्षेत्र को समतल कराने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन का मानना है कि इन व्यवस्थाओं के बाद फेरी और कार्गो सेवा संचालन में आने वाली दिक्कतें काफी हद तक दूर हो जायेंगी.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन