bhagalpur news. विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य में लापरवाही को लेकर शिक्षक से स्पष्टीकरण

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य में लापरवाही को लेकर शिक्षक से स्पष्टीकरण

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है. इसमें शिक्षकों की कार्य में लापरवाही को लेकर डीईओ राजकुमार शर्मा ने सख्त है.

विज्ञापन

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है. इसमें शिक्षकों की कार्य में लापरवाही को लेकर डीईओ राजकुमार शर्मा ने सख्त है. उन्होंने संबंधित शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी है कि निर्वाचन कार्यों में कोताही बरतने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहे. इसी कड़ी में कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बंदरा बगीचा के शिक्षक मो आफताब आलम जो बूथ लेवल आफिसर भी हैं. उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है.

बताया जा रहा है कि उनके द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरती गयी है. ऐसे में निर्वाचन कार्य प्रभावित हो रहा है. डीईओ ने 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. डीईओ ने पत्र जारी कर सभी बीईओ, प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि किसी भी शिक्षक या प्रधानाध्यापक द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में सहयोग न करने पर उन्हें उत्तरदायी माना जायेगा. पत्र में कहा है कि संबंधित बीएलओ और प्रधानाध्यापक समय पर कार्य करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन