bhagalpur news. भागलपुर में एनयुग्मा-2026 की धूम, बैंड नाइट और डीजे पर झूमे छात्र

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर में एनयुग्मा-2026 की धूम, बैंड नाइट और डीजे पर झूमे छात्र

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आइटी) भागलपुर में आयोजित वार्षिक टेक्नो-कल्चरल महोत्सव एनयुग्मा-2026 पूरे उत्साह के साथ जारी है

विज्ञापन

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आइटी) भागलपुर में आयोजित वार्षिक टेक्नो-कल्चरल महोत्सव एनयुग्मा-2026 पूरे उत्साह के साथ जारी है. यह महोत्सव 20 फरवरी 22 फरवरी तक संस्थान परिसर में आयोजित किया जा रहा है. शनिवार को उद्घाटन सत्र के बाद भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कवयित्री डॉ वंदना शुक्ला और कवि अभिजीत मिश्रा ने अपनी प्रस्तुतियां दी. काव्य पाठ का मुख्य विषय देशभक्ति रहा, जबकि हास्य रचनाओं ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और माहौल को जीवंत बना दिया. महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. इनमें 36 घंटे का हैकाथॉन, रोबोवार, आइडियास्टॉर्म, गेम जैम सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं. इन प्रतियोगिताओं के परिणाम महोत्सव के समापन दिवस 22 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है. ग्रूव नृत्य, यूफनी गायन, नृत्यरंग सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. देश के विभिन्न संस्थानों से आए छात्र तकनीकी कौशल, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण भव्य बैंड नाइट रही, जिसका आयोजन संस्थान के मुख्य मैदान में किया गया. लोकप्रिय डिस्टॉर्टेड क्रोमोसोम बैंड ने ऊर्जावान लाइव प्रस्तुति देकर छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया. बैंड प्रस्तुति के बाद प्रसिद्ध डीजे डीजे मेरलिन ने अपने पावर-पैक्ड डीजे सेट से माहौल को और भी रोमांचक बना दिया. छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ संगीतमय संध्या का आनंद लिया और देर तक नृत्य व उत्सव का माहौल बना रहा. एनयुग्मा-2026 का समापन आज रविवार को ग्रैंड स्टार नाइट के साथ होगा, जिसमें चर्चित कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां होंगी.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन