मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

आपसी विवाद में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी
भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट आपसी विवाद में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जिसकी पहचान मुंगेर जिला के असरगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी कंपनी पासवान के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि 24 मई को जमीन पर कचरा फेंकने से मना करने पड़ोसियों ने लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. बताया कि असरगंज में प्राथमिक उपचार के बाद जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि मामले को लेकर असरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं बरारी कैंप पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. घायल की मौत होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










