bhagalpur news. डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, ओपीडी बंद होने से लौटे मरीज

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, ओपीडी बंद होने से लौटे मरीज

डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर भागलपुर समेत राज्य के सरकारी डॉक्टरों ने शुक्रवार को भी ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर हड़ताल जारी रखी. डॉक्टरों की हड़ताल 29 मार्च को भी जारी रहेगी. इससे शनिवार को भी ओपीडी सेवा बाधित रहने का अनुमान है. हालांकि, गुरुवार को भी हड़ताल होने की वजह से शुक्रवार को ओपीडी में मरीज कम आये, लेकिन इन्हें भी बगैर इलाज कराये लौटना पड़ा. सदर अस्पताल प्रभारी डॉ राजू ने बताया कि सिर्फ ओपीडी सेवा दूसरे दिन बाधित रही. अन्य स्वास्थ्य सेवा अस्पताल में चालू रहा. महिलाओं की डिलीवरी व ऑपरेशन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अन्य स्वास्थ्य सेवा चालू रहे इसके लिए इसके लिए सभी विभागों में दो पीजी डॉक्टरों की तैनाती की गयी थी. डॉक्टरों ने बताया कि पांच सूत्री मांगों पर पूरे राज्य में आंदोलन शुरू किया गया है. इनमें बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार वेतन नहीं रोकने, प्रशासनिक उत्पीड़न बंद करने, चिकित्सक व कर्मियों की कमी दूर करने, सुरक्षा व्यवस्था समेत डॉक्टरों की कार्य अवधि निर्धारित करने की मांग है. मालूम हो कि गुरुवार को पहले दिन हड़ताल की वजह से सदर अस्पताल से 700 से अधिक मरीजों को बगैर इलाज के लौटना पड़ा था. इधर, शनिवार के अगले दिन रविवार होने से सुचारु स्वास्थ्य सेवा सोमवार से शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन