लोकभवन से जारी निर्देश, नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों की नहीं करें नियुक्ति
Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन

लोकभवन से जारी निर्देश में बिहार के नवस्थापित 211 डिग्री कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है
विज्ञापन
भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट
लोकभवन से जारी निर्देश में बिहार के नवस्थापित 211 डिग्री कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. इसे लेकर लोकभवन के अपर सचिव संजय कुमार ने टीएमबीयू सहित सूबे के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को पत्र भेजा है. कहा गया कि उच्च शिक्षा विभाग के साथ हाल ही में हुई बैठक में नवस्थापित 211 डिग्री कॉलेजों को शीघ्र संचालित करने के लिए गैर-नियमित अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक विशेष प्रक्रिया तैयार की जा रही है. यह नियुक्ति मिशन मोड के तहत की जायेगी. ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन पारदर्शी व सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सके.विभागीय स्तर नियुक्ति प्रक्रिया किया जा रहा विचार –
पत्र में कहा गया कि नियुक्ति प्रक्रिया की रूपरेखा व अन्य आवश्यक व्यवस्था अभी विभागीय स्तर पर विचार किया जा रहा है. ऐसे में विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे उन नवस्थापित कॉलेजों के लिए किसी भी प्रकार की अतिथि शिक्षकों चयन या नियुक्ति प्रक्रिया को अगले आदेश तक आगे नहीं बढ़ाये.शिक्षा विभाग के निर्देश जारी होने तक नहीं करे नियुक्ति –
लोकभवन से जारी पत्र में साफतौर पर कहा गया कि उच्च शिक्षा विभाग एवं कुलाधिपति सचिवालय से आगे के निर्देश जारी होने तक किसी भी स्तर पर विश्वविद्यालयों में नियुक्ति संबंधी कार्रवाई नहीं करे. साथ ही पत्र को महत्वपूर्ण बताते हुए तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.विवि प्रशासन को नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित रखने को कहा –
नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति के लिए इंतजार कर रहे हैं. अभ्यर्थियों को अब सरकार द्वारा प्रस्तावित नई चयन प्रक्रिया का इंतजार करना होगा. इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को दिशा-निर्देश मिलने तक नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया स्थगित रखने के लिए कहा गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










