Bhagalpur News: भागलपुर से खुलने वाली ट्रेन प्लेटफार्म एक से और आने वाली ट्रेन चार से हो रवाना : डीएम

Updated at : 18 Feb 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: भागलपुर से खुलने वाली ट्रेन प्लेटफार्म एक से और आने वाली ट्रेन चार से हो रवाना : डीएम

कुंभ स्नान को लेकर स्टेशन में हो रही भीड़ की व्यवस्था को देखने एकाएक पहुंचे डीएम, एसएस

विज्ञापन

– कुंभ स्नान को लेकर स्टेशन में हो रही भीड़ की व्यवस्था को देखने एकाएक पहुंचे डीएम, एसएस- स्टेशन परिसर में बन रहे यात्रियों के रुकने वाले पंडाल को भी देखा

वरीय संवाददाता, भागलपुर

नई दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसा के बाद मालदा डिवीजन के द्वारा सभी स्टेशनों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. भागलपुर स्टेशन से प्रयाग राज जाने वाले लोगोंं की काफी भीड़ हो रही है. स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ व यात्रियों के लिए भागलपुर रेलवे के द्वारा क्या व्यवस्था है, इसे देखने के लिए बिना रेलवे अधिकारियों को कोई जानकारी दिये मंगलवार की रात 8 बजे के करीब भागलपुर स्टेशन पर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत सहित कई अधिकारी पहुंचे. डीएम ने एसएसपी के साथ एक नंबर प्लेटफॉर्म के द्वितीय श्रेणी प्रतिक्षालय को देखा. डीएम व एसएसपी के आने की खबर लगते ही स्टेशन अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, चीफ टीएनसी बीके महाराज सहित कई रेल अधिकारी पहुंचे. जिलाधिकारी ने स्टेशन अधीक्षक से ट्रेनों व यात्रियों के भीड़ के बारे में जानकारी ली.

कोच इंडिकेशन बोर्ड हमेशा ऑन रखने का निर्देश

जिलाधिकारी ने स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन अधीक्षक से कहा कि भागलपुर से खुलने वाली मुख्य ट्रेनों को एक नंबर प्लेटफॉर्म से खोले. वहीं बाहर से आने वाली ट्रेनों को चार नंबर से खोले. उन्होंने यह भी कहा कि कोच इंडिकेशन बोर्ड हमेशा ऑन रहे यह ध्यान दिया जाये. ताकि यात्रियों को कोच खोजने में कोई परेशानी न हो. जिलाधिकारी व एसएसपी ने स्टेशन परिसर में बन रहे होल्डिंग एरिया के पंडाल निर्माण कार्य को भी देखा. इस पंडाल में यात्रियों को रखा जायेगा, ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ न लग सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन