Bhagalpur News: गंगा के कटाव से बचाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग का कार्य जारी

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News: गंगा के कटाव से बचाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग का कार्य जारी

मसाड़ू गांव में गंगा नदी किनारे बने घरों को कटाव में विलीन होने से बचाने के लिए कार्य एजेंसी शालिनी सिंह द्वारा प्लास्टिक थैले में बालू भरवाकर दिया जा रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सबौर

मसाड़ू गांव में गंगा नदी किनारे बने घरों को कटाव में विलीन होने से बचाने के लिए कार्य एजेंसी शालिनी सिंह द्वारा प्लास्टिक थैले में बालू भरवाकर दिया जा रहा है.

वहां काम करवा रहे मुंशी अनीश ने बताया कि हमलोग छाड़न से गंगा का सूखा बालू थैला में श्रमिकों द्वारा भरवा कर नाव से कटाव स्थल तक लाते हैं फिर श्रमिकों द्वारा उसे बचाव कार्य में व्यवस्थित करते हैं. ताकि बचे हुए घर आने वाले बाढ़ में कटाव से बच सकें. एजेंसी के इंजीनियर चंदन ने बताया कि यह काम 27 करोड़ रुपये का है. इस काम को मसाड़ू से लेकर इंग्लिश फरका घोषपुर तक करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjiv Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन