Bhagalpur News: बिजली के करंट से ससुराल आये युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बिजली के करंट से ससुराल आये युवक की मौत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, पीरपैंती
थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित अपने ससुराल आये बुधुचक के भोला टोला निवासी उत्तम कुमार की बिजली की करंट लगने से मौत हो गई. वह अपने परिवार के साथ सोमवार को ही हरियाणा से सीधे अपने ससुराल पहुंचा था. जानकारी के अनुसार ससुराल में खराब हुए पंखे को वह ठीक कर रहा था, उसी दौरान बिजली के चपेट में आने पर बुरी तरह झुलस गया. ससुरालवाले इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पत्नी नीलम कुमारी के लिखित बयान पर यूडी केश दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










