bhagalpur news. सीएस ने किया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 12 Mar 2026 12:38 AM

विज्ञापन

रेफरल अस्पताल सुलतानगंज का बुधवार को सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन

रेफरल अस्पताल सुलतानगंज का बुधवार को सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ चल रहे रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ कुंदन भाई पटेल से उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम सहित कार्यालय के अभिलेखों की जांच की और अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था भी निरीक्षण किया. उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों (बैकलॉग) को जल्द समाप्त किया जाए और कोशिश हो कि प्रसव के बाद मरीज को बेड पर ही जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए. निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार सिंह, बीसीएम कुमार नलिन सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. इधर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक नर्सिंग होम को सूचीबद्ध (एम्पैनल) करने को लेकर भी सिविल सर्जन ने निरीक्षण किया. नर्सिंग होम की डायरेक्टर राधा भारती ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई बिंदुओं पर जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश दिए गए. मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार, आयुष्मान जिला कोऑर्डिनेटर पूजा कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन