18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Bhagalpur news नववर्ष पर अजगैवीनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नववर्ष का लोगों ने स्वागत आस्था, उल्लास और उत्साह के साथ किया.काफी संख्या में लोग पिकनिक स्थलों पर पहुंच कर जश्न मनाया.

नववर्ष का लोगों ने स्वागत आस्था, उल्लास और उत्साह के साथ किया.काफी संख्या में लोग पिकनिक स्थलों पर पहुंच कर जश्न मनाया. कई श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबाधाम रवाना हुए. अजगैवीनाथ मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. बिहार, झारखंड, बंगाल, नेपाल सहित अन्य राज्यों से पहुंचे शिवभक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी और जलाभिषेक के लिए गंगाजल संग्रह किया. इधर, सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी गयी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. प्रशासन की सक्रियता से सुलतानगंज में नववर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास संपन्न हुआ.

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हवन के साथ समापन

नया दुर्गा स्थान चौक बाजार में संत पथिक सेवा समिति की ओर से आयोजित संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन गुरुवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ. समापन अवसर पर मुख्य यजमान भीम मोदी सपत्नी सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति देकर अपने जीवन को धन्य किया. कथा प्रशाल में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा में बताये गये उपदेशों को आत्मसात कर अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया. मीडिया प्रभारी कपिलकांत ने बताया कि सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन से सुलतानगंज का वातावरण कृष्ण भक्ति से सराबोर रहा और कथा से लोगों के मन और बुद्धि को निर्मल करने का प्रयास हुआ. समिति सदस्य अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से जीवन को दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण शिक्षाएं मिलीं. कथा के सफल संचालन में त्रिवेणी शर्मा, अरुण चौधरी, कपिलकांत, वासुदेव रामुका, विजय निराला, चरित्र ठाकुर, केदार साह, विजय सिंह, शिवम कुमार सहित समिति के सभी सदस्यों व गण्यमान्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel