Cricket: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला, गेंदबाजों ने टीम को दिलायी जीत

क्रिकेट मैच के खिलाड़ी
Cricket: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला खेला गया. मैच में विक्रमशिला वॉरियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
भागलपुर. सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर (Cricket) क्रिकेट लीग सीजन थ्री के तहत गुरुवार को दो मैच खेला गया. गेंदबाजों की बदौलत दोनों टीम विजयी रही. पहले मैच में बटेश्वर पलटन ने विक्रमशिला वॉरियर पांच विकेट से हरा दिया. दूसरे मुकाबले में तिलकामांझी फाइटर ने त्रिलोकीनाथ टाइगर्स को 22 रनों से पराजित कर दिया. सुबह के सत्र में खेले गये पहले मैच में विक्रमशिला वॉरियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 108 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में मंगल महरूर ने 25 रन व रवि झा ने 27 रनों का योगदान दिया. बटेश्वर पलटन की ओर से गेंदबाजी में विवेक कुमार ने तीन, अंकुश ने दो व समरकांत ने दो विकेट चटकाये.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बटेश्वर पलटन की टीम ने 16.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत के लिए आवश्यक रन जुटा लिया. बल्लेबाजी में हर्षवर्धन ने 40 व हर्षवर्धन सिंह ने 27 रनों का योगदान दिया. विक्रमशिला वॉरियर्स ओर से गेंदबाजी में रोशन ने दो विकेट चटकाया. घातक गेंदबाजी के लिए बटेश्वर पलटन के विवेक कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

दोपहर के सत्र में खेले गये दूसरे मुकाबले में तिलकामांझी फाइटर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में पीयूष कुमार ने 72, सचिन कुमार ने 22 व आर्यन सिंह ने 17 रनों का योगदान दिया. त्रिलोकीनाथ टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी में शशि शेखर ने दो व अभिषेक ने दो विकेट झटके.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिलोकीनाथ टैगोर की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी. बल्लेबाजी में त्रिलोकीनाथ टाइगर्स की ओर से कुणाल पीयूष राज ने नाबाद 50 रन व बासुकीनाथ मिश्रा ने 32 रनों का योगदान दिया. तिलकामांझी फाइटर की ओर से गेंदबाजी में सचिन कुमार ने चार, सचिन राय ने एक व गोविंदा ने एक विकेट चटकाया. सचिन को शानदार गेंदबाजी करने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.
अगले राउंड का मैच सोमवार से होगा
टूर्नामेंट का अगला मैच सोमवार को खेला जायेगा. सुबह के सत्र में विक्रमशिला वॉरियर्स व त्रिलोकीनाथ टाइगर्स के बीच मुकाबला होगा. जबकि दोपहर में दूसरे मैच में अंग सुपर किंग व बटेश्वर पलटन के बीच मैच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




